खबरेंपूर्वांचल

UP Election-2022 : 61 विधानसभा सीटों के लिए आज थम जाएगा प्रचार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के दिशा-निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election-2022) के पांचवें चरण का मतदान आगामी 27 फरवरी, 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कोविड सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पांचवें चरण में प्रदेश के 12 जनपदों की 61 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है।

पांचवें चरण के 12 जिलों में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती एवं गोण्डा विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होगा। पांचवें चरण के चुनाव के लिए 25 फरवरी को शाम 6:00 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जायेगी। यह रोक पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने तक अर्थात 48 घण्टे तक प्रभावी रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्गत निर्वाचन अधिसूचना के अनुसार 27 फरवरी को पांचवें चरण की जिन 61 विधान सभा सीटों के लिये मतदान होना है।

इनमें –

178-तिलोई

181-सलोन (अ0जा0)

184-जगदीशपुर (अ0जा0)

185-गौरीगंज

186-अमेठी

187-इसौली

188-सुल्तानपुर

189- सदर

190-लम्भुआ

191-कादीपुर (अ0जा0)

236-चित्रकूट

237-मानिकपुर

244-रामपुर खास

245-बाबागंज (अ0जा0)

246-कुण्डा

247-विश्वनाथ गंज

248-प्रतापगढ़

249-पट्टी

250-रानीगंज

251-सिराथू

252-मंझनपुर (अ0जा0)

253-चायल

254-फाफामऊ

255- सोरावं (अ0जा0)

256-फूलपुर

257-प्रतापपुर

258-हण्डिया

259-मेजा

260-करछना

261- इलाहाबाद पश्चिम

262-इलाहाबाद उत्तर

263-इलाहाबाद दक्षिण

264-बारा (अ0जा0)

265-कोरावं (अ0जा0)

266-कुर्सी

267-राम नगर

268-बाराबंकी

269-जैदपुर (अ0जा0)

270-दरियाबाद

271-रूदौली

272-हैदरगढ़ (अ0जा0)

273-मिल्कीपुर (अ0जा0)

274- बीकापुर

275-अयोध्या

276-गोसाईगंज

282-बलहा (अ0जा0)

283-नानपारा

284-मटेरा

285-महसी

286-बहराइच

287-पयागपुर

288-कैसरगंज

289-भिनगा

290-श्रावस्ती

295- मेहनौन

296-गोण्डा

297-कटरा बाजार

298-कर्नलगंज

299-तरबगंज

300-मनकापुर (अ0जा0) एवं

301-गौरा विधान सभा सीट हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने का प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

धनौती में कंबाइन सीज : नायब तहसीलदार और महुआडीह पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलाने वाले किसान से वसूला गया जुर्माना

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी कैबिनेट ने कृषि निर्यात नीति-2019 में संशोधन को मंजूरी दी, किसानों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

शिकायत पर शिफ्ट हुई पोल्ट्री फॉर्म : एसडीएम ने लोकेशन पर लिया एक्शन, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

BREAKING : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, जानें नई दरें

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शैक्षिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाण पत्र : डीएम ने धारा-6 के कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Noida International Airport : सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यों का लिया जायजा, हवाई अड्डे से हर साल 7 करोड़ लोग भरेंगे उड़ान, जानें सभी खासियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!