खबरेंपूर्वांचल

बड़ी खबर : योगी सरकार ने डेयरी विकास और मत्स्य पालन के लिए 11 करोड़ जारी किए, देवरिया, गोरखपुर को मिला लाभ

Uttar Pradesh : प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने प्रदेश में डेयरी विकास के लिए दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्जीवित करने की जिला योजना (एससीपी) के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में द्वितीय किश्त के रूप में 1071.507 लाख रुपए (दस करोड़ इकहत्तर लाख पचास हजार सात सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है।

यह धनराशि आगरा, मैनपुरी, मेरठ, झांसी, जालौन (उरई), हमीरपुर, महोबा, बांदा, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ, कानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बहराइच, तथा गोंडा जनपदों के लिए स्वीकृत की गई है।

इस संबंध में दुग्ध विकास विभाग ने शासनादेश जारी करते हुए योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों के दुग्धशाला विकास अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी तथा आहरण वितरण अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये हैं। शासनादेश में कहा गया है यह धनराशि अनुसूचित जााति लाभार्थियों के लिए (एससीपी, टीएसपी) निर्धारित मानक के अनुरूप व्यय की जायेगी।

स्वीकृत धनराशि के उपयोग में राज्य सरकार से निर्धारित मानकों व दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। स्वीकृत धनराशि का आहरण व व्यय योजना के समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों तथा शासनादेश में निहित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।

साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में मत्स्य पालन (Fishing) को प्रोत्साहन देने के लिए मत्स्य पालक विकास अभिकरण को सहायता योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में द्वितीय किश्त के रूप में 25.00 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। योजना के लिए 100.00 लाख रुपए की धनराशि की प्रावधान किया गया है।

मत्स्य विभाग ने इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें निदेशक, मत्स्य को दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश, गाइड लाइन्स एवं संगत नियमों के अनुसार किया जायेगा। व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जायेगा।

Related posts

योगी सरकार जल्द लाएगी रेत का विकल्प : एम सैंड पॉलिसी पर तेज हुई हलचल, जानें क्या होंगे फायदे

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai

Navratri 2021 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी और नवमी की शुभकामनाएं दीं, निवासियों से ये अपील की

Shweta Sharma

खास खबर : यूपी का एक्सप्रेसवे नेटवर्क कई देशों से ज्यादा, दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे में पहुंचें चित्रकूट, ऐसे जाल बिछा रही योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

यूपी के तहसीलों की बदलेगी कार्यशैली : ई-रिक्शा के तय होंगे रूट, सीएम योगी ने दिए ये महत्वपूर्ण आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों के जिला छोड़ने पर 15 अगस्त तक रोक, डीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!