खबरेंदेवरिया

मलिन बस्ती के बच्चों को मिलेगा गिफ्ट : भारत विकास परिषद देवरिया की बैठक में बनी सहमति, आयोजित होगी प्रतियोगिता

Deoria News : भारत विकास परिषद देवरिया (Bharat Vikas Parishad Deoria) की बैठक शुक्रवार को मालवीय रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम “भारत को जानो” नामक एक सामान्य ज्ञान की तरह की प्रतियोगिता आयोजित किये जाने की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में “भारत को जानो” प्रतियोगिता प्रकल्प प्रमुख ऋषि वर्मा ने विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी। इसके उपरांत उपाध्यक्ष अतुल बरनवाल ने आगामी 14 नवम्बर बाल दिवस के दिन मलिन बस्ती के बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल और खिलौने बांटने का सुझाव दिया, जिस पर सभी ने सहमति दी।

अध्यक्ष नितिन बरनवाल ने बताया कि संस्था के निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी माह में “गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन” कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष नितिन बरनवाल और संचालन सचिव शरद अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर अमन बरनवाल, वपुन बरनवाल, सोनू सोनी, पीयूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, सुमित राजगढ़िया, अमित बरनवाल, संजय जायसवाल, नवनीत अग्रवाल, गौरव गोयल उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम पंचायतों के शिकायती प्रकरणों में ढिलाई स्वीकार नहीं : डीएम ने नोडल अधिकारियों की ली क्लास, रिपोर्ट में इन बिंदुओं का जिक्र जरूरी

Sunil Kumar Rai

खास खबर : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नई नीति से बदल रही यूपी की तस्वीर, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार

Abhishek Kumar Rai

प्रचार वाहन किसानों को करेगी जागरूक : गांवों में लगेगी गोष्ठी, फसल अवशेष के निस्तारण के लिए बांटे जाएंगे ये यंत्र

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : सांसद निधि के अधूरे प्रोजेक्ट पर डीएम ने कार्रवाई की दी चेतावनी, सबसे ज्यादा विद्यालयों के कार्य लंबित

Sunil Kumar Rai

ढाई साल में ही उखड़ गई इंटरलॉकिंग : पूर्व प्रधान ने कराया घटिया काम, सीडीओ ने कार्रवाई का दिया आदेश

Swapnil Yadav

यूपी परिवहन निगम को मिलेंगे 350 करोड़ रुपये : यूपी सरकार ने दी वित्तीय स्वीकृति, इस काम के लिए मिलेगा…

Shweta Sharma
error: Content is protected !!