खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयासों से देवरिया को मिली 64 नलकूपों की सौगात, सीएम का जताया आभार

-सूखे की मार झेल रहे जनपद के लिए खुशियों की सौगात

-प्रदेश में 2100 नए नलकूपों की स्थापना को स्वीकृति

-कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

Deoria News : कम बारिश की समस्या से जूझ रहे जनपद देवरिया के कृषकों के लिए खुशख़बरी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) के प्रयासों के फलस्वरूप जनपद को 64 नलकूपों की सौगात मिली है।

2100 नए नलकूप लगेंगे

विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में 2100 नवीन नलकूपों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। जनपद देवरिया के कृषक सूखे की समस्या को झेल रहे थे। इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने की वजह से यहां के फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा था व आये दिन जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कृषक विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से उठा रहे थे।

किसानों को मिलेगा लाभ

इस क्रम में कृषि मंत्री ने जनपद में समीक्षा बैठक भी की थी व उनके  प्रयासों के फलस्वरूप जनपद को 64 नलकूप प्रदान किए गए। इसके माध्यम से कृषक अपने फसलों के लिए पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था कर पाएंगे।  कृषकों के सूख रहे फसलों को नलकूप के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी व धान की फसल को फायदा पहुंचेगा।

दो साल में स्थापित होंगे

कृषि मंत्री ने प्रदेश में इस प्रकार सूखे की समस्या झेल रहे जनपदों को नलकूप प्रदान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। नवीन नलकूपों की स्थापना वित्तिय वर्ष 2022-23 एवं 2023- 24 के मध्य की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं।

Related posts

हर घर तिरंगा : अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने की बैठक, बनी यह योजना

Sunil Kumar Rai

हर घर जल गांव थीम पर बने स्टाल पर पांचो दिन उमड़ी भारी भीड़ : विशेष आकर्षण बना जल जीवन मिशन का स्टाल

Satyendra Kr Vishwakarma

खुशखबरी : सोलर रूफटॉप लगाने पर मिल रही डबल सब्सिडी, इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

Shweta Sharma

Deoria News : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया जश्न, बताया ऐतिहासिक

Sunil Kumar Rai

देवरिया : चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से प्रशासन ने मांगी ये जानकारी, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पुलिस पर हमला और पेट्रोल पंप लूट मामले में 35 नामजद सहित सैकड़ों पर केस दर्ज, दो दर्जन गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!