खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, डीएम ने किया निलंबित, जांच समिति से मांगी रिपोर्ट

Deoria News: गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया के बरहज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार पांडे को 5000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) ने भी भ्रष्टाचार पर एक्शन लेते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एक समिति गठित कर पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

उप जिलाधिकारी, बरहज ने बताया कि मंगलवार, 30 अगस्त 2022 को निरीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर ने लेखपाल अशोक कुमार पांडेय को ट्रैप किया है।

पांडेय को 5 हजार की रिश्वत लेते टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में तहसीलदार बरहज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो 15 दिन के भीतर मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

Related posts

BIG BREAKING : सीएम योगी 18 अक्टूबर को पथरदेवा में कृषि मेले का करेंगे शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री और यूपी के उप मुख्यमंत्री सहित जुटेंगी बड़ी हस्तियां

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने इंटरलॉकिंग और चकरोड का लिया जायजा : अनुपस्थित कर्मियों से मांगा जवाब, वसूली भी होगी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर समेत 35 जिलों के 90 हजार किसानों के लिए करोड़ों रुपये जारी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 4 शिक्षक निलंबित : बीएसए और आधा दर्जन अफसरों पर भी गिरी गाज, डीएम के एक्शन से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया और बलिया सहित दो दर्जन जिलों में 15 अक्टूबर से शुरू होगी फसल खरीद, मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

दो गुने से अधिक स्वावलंबी हुईं यूपी की मातृशक्ति : योजनाओं का मिल रहा शत-प्रतिशत लाभ, महिला श्रमशक्ति को सशक्त बना रही सरकार

Rajeev Singh
error: Content is protected !!