खबरेंदेवरिया

विकास एजेंडा रैंकिंग में देवरिया यूपी में अव्वल : इन दो अधिकारियों की बदौलत मिली उपलब्धि

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने बताया है कि जिलाधिकारी जेपी सिंह के कुशल निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी के नियमित अनुश्रवण से माह जनवरी, 2023 की रैकिंग में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

बताते चलें कि उप्र सरकार के विकास एजेण्डा कार्यक्रम की रैकिंग शासन स्तर पर प्रतिमाह जारी की जाती है। पिछले साल जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के जनपद में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रशासनिक कार्यों में समय और गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

फिलहाल जनपद में कुल 73 कार्यक्रम संचालित हैं, जिसमें 62 कार्यक्रमों में “A” श्रेणी प्राप्त हुई है, 11 कार्यक्रम जनपद में लागू नहीं हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गत माहों में जनपद मण्डल में प्रथम स्थान पर रहा है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने योजनाओं का पर्याप्त अनुश्रवण करते हुये वेबसाइट http://upkkv.in/Default.aspx पर प्रगति अपडेट कराना सुनिश्चित करें, जिससे आगामी माह फरवरी व मार्च, 2023 में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना रहे।

Related posts

सरकार के 100 दिन : अखिलेश यादव ने उपलब्धियों को बताया झूठ का पुलिंदा, भाजपा को दी ये सलाह

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मुख्य राजस्व अधिकारी ने 68 छात्र-छात्राओं को पढ़ाया पाठ, हर हफ्ते अफसर करेंगे मार्गदर्शन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें किन्हें मिलेगा यह अवार्ड

Abhishek Kumar Rai

आधार वेरीफिकेशन : अभियान में तेजी लाने के लिए डीएम ने तय की जिम्मेदारी, गांवों और नगरों के लिए बना अलग प्लान, पेंशनर ऐसे कराएं प्रमाणीकरण

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 5 पशु चिकित्साधिकारियों पर एक्शन : सीडीओ ने मांगा जवाब, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

BIG NEWS : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और दूसरों को दिलाने वाले गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, सलाखों के पीछे मास्टरमाइंड

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!