उत्तर प्रदेशखबरें

एमएलसी चुनाव : समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों को बंधक बनाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। ये सत्ता का क्रूर चेहरा है। या तो पर्चा नहीं भरने दिया जाएगा या चुनाव को प्रभावित किया जाएगा, या परिणामों को। हार का डर ही जनमत को कुचलता है।

सुरक्षा दे आयोग
इसी सन्दर्भ में अखिलेश यादव के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ को ज्ञापन देकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एमएलसी उदयवीर सिंह व राकेश यादव को जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा बंधक बना लिये जाने, सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा के गुण्डों द्वारा पथराव किये जाने, सपा के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज किये जाने की साजिश के विरुद्ध शिकायत की है। तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिर हो नामांकन
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने मांग की है कि उपरोक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल सशस्त्र पुलिस की अभिरक्षा में दोनों प्रत्याशियों को नामांकन कक्ष तक पहुंचाने, उनका नामांकन कराने तथा उनकी कड़ी सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था की जाये, जिससे दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकें और स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाये।

ये नेता रहे शामिल
प्रतिनिधिमण्डल में राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री/राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, रामबृक्ष यादव, केके श्रीवास्तव, जगपाल दास एवं विकास यादव शामिल थे।

Related posts

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री का जताया आभार, सरकार के फैसले पर मिठाई बांट कर मनाई खुशी

Abhishek Kumar Rai

यूपी एंटी रोमियो स्क्वायड ने 30 लाख से अधिक स्थानों पर की चेकिंग : दर्ज किए 7000 से अधिक मुकदमे, सीएम योगी के आदेश पर…

Rajeev Singh

DEORIA : विकास भवन से स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया हिस्सा

Harindra Kumar Rai

काशी में हुआ वन वर्ल्ड टीबी समिट 2023 का शुभारंभ : पीएम ने मेट्रोपोलिटन पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट की रखी आधारशिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया में डबल मर्डर : तीसरे युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

आपदा से बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये खबर : एक्सपर्ट ने बताए उपाय, हर परिस्थिति में मिलेगी मदद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!