खबरेंदेवरिया

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने जनता जनार्दन और उद्यमियों के लिए अधिकारियों को दिए आदेश, कॉमन सर्विस सेंटर बनाने पर दिया जोर, पढ़ें क्यों खास रहा तीन मंत्रियों का दौरा

-कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित करने के लिए वित्त मंत्री ने दिया निर्देश

-ओडीओपी योजना के तहत निर्मित उत्पादों की पैकेजिंग और लॉजिस्टिक में मिलेगी सहायता

-शासन की मंशानुरूप करें योजनाओं का क्रियान्वयन : वित्त मंत्री

Deoria News : प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Kumar Khanna), जल संसाधन राज्य मंत्री दिनेश खटिक (Dinesh Khatik), अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विकास भवन स्थित गांधी सभागार में राज्य सरकार से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। वित्त मंत्री ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जनहित में प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।

वित्त मंत्री ने उसरा बाजार औद्योगिक आस्थान में ओडीओपी योजना के अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जनपद में ओडीओपी उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग एवं मार्केटिंग में इससे सहायता मिलेगी और विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से उत्पाद को सरलता से बेचा जा सकेगा। उन्होंने औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में उद्यमियों को अपना कार्यालय खोलने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की संभावना तलाशने का निर्देश भी दिया।

जल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

वित्त मंत्री ने खराब पर्यवेक्षण के लिए अधीक्षण अभियंता जल निगम को फटकार लगाई। वित्त मंत्री कहा कि सुबह उन्होंने इंदुपुर में जल निगम की परियोजना का निरीक्षण किया है। वहां डेढ़ साल से टंकी का ढांचा तैयार है, किंतु उसे अभी तक उपयोग के लिए हैंडओवर नहीं किया गया। इसके बावजूद उस वाटर टैंक के ढांचे में दरारें दिखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता जल निगम जनपद की समस्त परियोजनाओं में समुचित पाइप लाइन रिस्टोर कराएं और हर घर नल योजना के तहत समस्त नागरिकों को जल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

3512 गोवंशों को संरक्षित किया गया है

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह ने वित्त मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में कुल 24 गोशालाओं में 3512 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। मिशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर पर वित्त मंत्री ने गहन समीक्षा की। सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत ब्लैक बोर्ड होने पर सन्तोष व्यक्त किया। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक करने के लिए पेरेंट-टीचर्स मीट आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी पढ़ाई का माहौल अच्छा मिलने से गुणवत्ता में सुधार आएगा।

आवास बन चुके हैं

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा में उन्होंने पाया कि जनपद में 7425 आवास बन चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य 49 के सापेक्ष 49 आवास बन चुके हैं। कन्या सुमंगला योजना के तहत जनपद में कुल 27000 लोगों को लाभ मिला है और उन्हें तीन करोड़ 98 लाख रुपए वितरित किए गए हैं।

शौचालय निर्मित है

सामुदायिक शौचालय योजना के तहत जनपद में कुल 1177 सामुदायिक शौचालय निर्मित है। वित्त मंत्री ने सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जुलाई माह में कुल 441 ट्रांसफार्मर जले हैं, जिन्हें ठीक करा लिया गया है।

कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं

पीएम स्वनिधि योजना में 5882 लोगों को लाभ मिला है। इसके क्रियान्वयन में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने अभ्युदय योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस योजना के तहत जनपद में 62 अभ्यर्थी सिविल सेवा, 55 एनडीए तथा 14 विद्यार्थी नीट परीक्षा की कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं।

विभिन्न मुद्दों को उठाया

बैठक में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) ने अन्त्योदय राशन कार्ड में पात्र व्यक्ति का नाम कटने पर नाराजगी व्यक्त की। भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया।

बेहतर बनाने का प्रयास होगा

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने मंत्रियों के समूह को आश्वस्त किया कि उनके दिये गए निर्देशों का पालन किया जाएगा और जनपद को और बेहतर बनाने का प्रयास होगा।

विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे

बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS), सीडीओ रवींद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, सीआरओ अमृतलाल बिंद, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, इओ रोहित सिंह, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया : जितेंद्र प्रताप सिंह ने 66वें जिलाधिकारी का पदभार संभाला, इन पदों पर रह कर किया बेहतरीन काम

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार-2021 : सीएम योगी ने दी बधाई, पीएम मोदी का जताया आभार

Shweta Sharma

Nagar Nikay Election 2022 : देवरिया को फतह करने की तैयारी में भाजपा, हर वार्ड के लिए बन रही स्ट्रेटजी

Sunil Kumar Rai

सूचना प्रसारण मंत्रालय की चेतावनी : सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने से बाज आएं टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Sunil Kumar Rai

रूस-यूक्रेन युद्ध : योगी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, फंसे निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!