खबरेंदेवरिया

सहूलियत : देवरिया के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शुरू हुआ कंट्रोल रूम, इस नंबर पर करें कॉल

Deoria News : देवरिया में विद्युत उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PUVVNL Deoria) ने एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यहां से जनपद के निवासियों को बिजली से संबंधित हर समस्या का समाधान मिलेगा। उपभोक्ता दिए गए नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड देवरिया के अधीक्षण अभियंता जीसी यादव की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि जनपद के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतों जैसे आपूर्ति में बाधा, ट्रांसफार्मर का जलना, त्रुटिपूर्ण बिल और खराब मीटर आदि के लिए मंडल कार्यालय देवरिया में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

24 घंटे काम करेगा
विद्युत से संबंधित कोई भी समस्या होने पर उपभोक्ता मोबाइल नंबर 8004930620 पर कॉल कर सकते हैं। यह कंट्रोल रूम अधिशासी अभियंता (संबद्ध) परवेज आलम के दिशानिर्देश में 24 घंटे काम करेगा। निवासी लंबे समय से एक कॉन्टैक्ट प्वाइंट बनाने की मांग कर रहे थे।

लाखों उपभोक्ता हैं
दरअसल जनपद में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लाखों उपभोक्ता हैं। आए दिन ट्रांसफार्मर जलने, विद्युत कटौती, बिल में गड़बड़ी तथा खराब मीटर को लेकर शिकायतें रहती हैं। लेकिन उपभोक्ताओं के पास कोई उचित मंच नहीं था। इस वजह से उन शिकायतों की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब कंट्रोल रूम से हर समस्या का समाधान हो सकेगा।

Related posts

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत : आयांश हॉस्पिटल पर लगा ताला, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द, सीएमओ ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम बनाएंगे लिस्ट, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

Scholarship Form : 26 जुलाई को होगा छात्रवृत्ति से जुड़ी हर शंका का समाधान, छात्र और संस्थान रखें ध्यान

Abhishek Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार ने माफिया का किया मर्दन, 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जब्त, सीएम ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : 5 साल बाद 27 फरवरी को देवरिया आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोपी मां ने दो बच्चियों को नदी में फेंकने का अपराध स्वीकारा, बोली- पता नहीं कैसे हो गया यह गुनाह

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!