उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में कोरोना की दस्तक : लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत इन जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य, बाहर से आने वालों की होगी जांच

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाये रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसका प्रभाव एनसीआर के जनपदों में भी है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाए।

  
मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर आहूत टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घण्टों में जनपद गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 तथा लखनऊ में संक्रमण के 10 नये मामले मिले हैं।

मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

उन्होंने निर्देशित किया कि एनसीआर के जनपद गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलन्दशहर तथा बागपत के साथ-साथ लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित करते हुए इन्हें प्राथमिकता पर वैक्सीनेट किया जाए।

टेस्ट किए जाएं

उन्होंने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी उपयोग करते हुए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने तथा कोविड टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने लक्षणयुक्त व्यक्तियों का कोविड टेस्ट कराये जाने के निर्देश भी दिये हैं।

ओमीक्रॉन वैरियंट है
बैठक में सीएम को अवगत कराया गया कि एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाये गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग में कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएण्ट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह सम्भव है कि केस की संख्या में वृद्धि हो, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गम्भीर होने की स्थिति नहीं होगी।

115 नए मामले मिले

बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 29 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 695 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 99 लाख 24 हजार 512 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

12 करोड़ डोज दी गई
राज्य में बीते दिन तक 30 करोड़ 75 लाख 99 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 12 करोड़ 72 लाख 79 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 86.34 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 28 लाख 48 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।


टीकाकरण जारी है

रविवार तक 15 से 17 वर्ष उम्र वर्ग के 01 करोड़ 31 लाख 87 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 85 लाख 14 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष उम्र वर्ग में अब तक कुल 02 करोड़ 17 लाख 01 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी हैं। 12 से 14 वर्ष उम्र वर्ग के 31 लाख 77 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 02 हजार से अधिक बच्चों ने दूसरी डोज प्राप्त कर ली है। 25 लाख 90 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

700 केंद्रों पर लगे बूस्टर डोज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 700 निजी टीकाकरण केन्द्र पर बूस्टर डोज लगवायी जा सकती है। इन टीकाकरण केन्द्रों तथा बूस्टर डोज के महत्व के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि लक्षित उम्र वर्ग का कोई भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

Related posts

भाजपाइयों ने लिखवाया अभिनंदन पत्र : शहर से लेकर गांव तक चला अभियान, पोस्ट से पीएम को भेजे गए

Abhishek Kumar Rai

यूपी में गिरा अपराध का ग्राफ : डकैती और लूटपाट के क्राइम 80 प्रतिशत तक कम, टीमों ने 75 लाख लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा

Harindra Kumar Rai

दुःखद : पंखे का प्लग लगाते वक्त करंट लगने से महिला की मौत, बच्ची भी झुलसी

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : आईईटी लखनऊ को यूजीसी से बड़ी राहत मिली, शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम के आदेश पर सुलझा रास्ते का विवाद : एसडीएम ने मौके पर जाकर किया समाधान

Rajeev Singh

Rojgar Mela : देवरिया के पड़ोसी जिले में आयोजित होगा बड़ा रोजगार मेला, सीएम योगी ने दिए आदेश, हजारों को मिलेगी नौकरी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!