खबरेंदेवरिया

भाजपाइयों ने लिखवाया अभिनंदन पत्र : शहर से लेकर गांव तक चला अभियान, पोस्ट से पीएम को भेजे गए

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीब, शोषित, वंचित, महिला, नौजवान एवं किसान को कल्याणकारी नीतियों का लाभ मिल रहा है। कोरोना जैसी महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।जिससे भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है।

पत्र लिखा गया

ये बातें सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने सेवा पखवाड़ा के तहत बरियारपुर के वार्ड नं.1 में पत्र लेखन कार्यक्रम में लोगों से पीएम मोदी की जनकल्याण के लिये चलायी जा रही योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री मोदी को अभिनदंन, धन्यवाद पत्र लिखवाने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा।

भारत का डंका बज रहा है

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा में आज भाजपा कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री मोदी को सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तथा विशिष्ट लोगों से अभिनंदन पत्र लिखवा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज सशक्त हो रहा है। पूरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है।

गरीबों की सेवा कर रहे हैं

सांसद ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी शांति और सद्भावना को बढ़ावा दे रहे हैं। देश भर के गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से निर्बाध राशन उपलब्ध करा कर प्रधानमंत्री मोदी गरीबों की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान नागेश पति त्रिपाठी, दिवाकर यादव, कृष्णानन्द गिरी, सुनील मद्धेशिया, रामनिवास पाण्डेय आदि रहे।

पोस्ट ऑफिस से पीएम को भेजे पत्र

इसी क्रम में भाजपा नगर मण्डल के लिखवाये गये अभिनंदन पत्र को नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने हेड पोस्ट आफिस से प्रधानमंत्री मोदी को भेजा। इस दौरान सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अजय कुमार दूबे, रामाज्ञा चौहान, शिवकुमार राजभर, निर्मला गौतम, अम्बिकेश पाण्डेय, अजय उपाध्याय, संजय पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, सुबोध चौरसिया, प्रीति त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, प्रमोद सिंह, सत्य प्रकाश पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, गंगा शरण पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, अंकुर राय, अजित मिश्र, विष्णु अग्रवाल, गोविन्द मणि, कार्यक्रम संयोजक अखिलेश मिश्र आदि रहे।

किसान मोर्चा ने भेजा शुभकामना पत्र

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रधान डाक घर से शुभकामना पत्र भेजा। इस दौरान हरीश त्रिपाठी, काशीपति शुक्ल, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, सुमन्त, अरुण मिश्र उपस्थित रहे।

Related posts

Vivekananda Youth Award : विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 12 सितंबर तक करें आवेदन, सरकारी नौकरी वालों को नहीं मिलेगा मौका

Shweta Sharma

निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी तेज : शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे 6 खिलाड़ी

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : अफसरों ने सीएम योगी को सौंपी ये खास ट्रॉफी, मुख्यमंत्री ने जनता को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

Ghaziabad-Kanpur Greenfield Expressway से जुड़ी बड़ी खबर : दोनों शहरों की दूरी 3 घंटे में होगी तय, इन 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!