उत्तर प्रदेशखबरें

अच्छी खबर : आईईटी लखनऊ को यूजीसी से बड़ी राहत मिली, शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Uttar Pradesh : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के घटक संस्थान आईईटी, लखनऊ (IIT Lucknow) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission) ने 5 वर्षों के लिए शैक्षिक स्वायत्तता प्रदान कर दी है|

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से आज, सोमवार को जारी पत्र के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुयी है| बताते चलें कि आईईटी, लखनऊ की शैक्षिक स्वायत्तता विगत दो वर्षों से स्थगित चल रही थी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उसे भी निरंतरता प्रदान की है|

यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने बताया, आईईटी लखनऊ में गुणवत्तापूर्ण प्राविधिक शिक्षा की सुनिश्चितता के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है।  भरपूर प्रयास करके संस्थान में छात्र-शिक्षक अनुपात को मानक के अनुसार लाया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान की पांच ब्रांचों को एनबीए से एक्रीडिएशन प्राप्त है। 

यूजीसी के विस्तृत मानकों की पूर्ति के लिए विगत कुछ माह में किये गए प्रयासों का नतीजा है कि आज संस्थान ने यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा, यह हर्ष का विषय है कि 2018-19 से लंबित शैक्षिक स्वायत्तता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदान की गयी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को देखते हुए शैक्षिक स्वायत्तता का महत्व बहुत अधिक है। एकेटीयू, लखनऊ के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र ने इस बारे में जानकारी दी।

Related posts

Weather Update : पूर्वांचल के लोगों को बारिश का करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Sunil Kumar Rai

Deoria News : अचानक इंदुपुर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों का बढ़ाया उत्साह, अभिभावकों से मांगा सुझाव

Abhishek Kumar Rai

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत : आयांश हॉस्पिटल पर लगा ताला, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द, सीएमओ ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

नारी शक्ति को समर्पित योगी सरकार का बजट : बेटियों से लेकर निराश्रित महिलाओं का रखा गया ध्यान, पढ़ें विशेष

Laxmi Srivastava

पीएम मोदी ने किया देश के पहले रैपिड रेल का उद्घाटन : सीएम योगी ने जताया आभार, 45 मिनट में पूरा होगा मेरठ का सफर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!