उत्तर प्रदेशखबरें

Lata Mangeshkar Nidhan: भाजपा ने घोषणा पत्र 2022 कार्यक्रम स्थगित किया, पार्टी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar Nidhan: भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (UP BJP) उत्तर प्रदेश ने उनके निधन की सूचना के बाद आज घोषणा पत्र 2022 के प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। अब इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। उनके जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार आता है। इस दुखद समाचार के कारण आज घोषणा पत्र 2022 का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। अन्य राजनीतिक कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि दी
उनके निधन की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत सभी बड़ी हस्तियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

याद रहेंगी
स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा, “स्वर कोकिला, भारत रत्न आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति के रूप में सदैव याद रखेंगी। उनका जाना सम्पूर्ण विश्व के कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है… ॐ शांति”

अपूरणीय क्षति है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर जी का निधन कला व संगीत जगत के साथ देश की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी, भारत रत्न लता मंगेशकर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

ITI Addmission : आईटीआई में दाखिले के लिए पहले चरण का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट से डाउनलोड करें लेटर

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर पकड़ा, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Abhishek Kumar Rai

दुःखद : जम्मू में शहीद हुआ देवरिया का लाल, गांव में मचा मातम

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 88000 गांवों को मिल रही परिवहन निगम की बस सेवा : शेष ग्राम सभाओं के लिए सरकार ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

सीएचसी सलेमपुर का जल्द होगा कायाकल्प : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं-जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य

Rajeev Singh

देवरिया में भाजपा के बूथ सत्यापन अधिकारियों की हुई कार्यशाला : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने दिए टिप्स

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!