खबरेंदेवरिया

डीएम ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा : इन दो नस्ल के मवेशियों के पालन को किया प्रोत्साहित

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को देर सायं पशुपालन विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में आहूत की गयीं।

बैठक में जिलाधिकारी ने देशी गाय की स्थानीय प्रजाति गंगातिरी एवं भैंस की स्थानीय प्रजाति भदावरी के पशुपालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये दोनों प्रजाति स्थानीय जलवायु के अनुकूल हैं। इनमें रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है और इनके दूध पौष्टिकता से परिपूर्ण होते है। साथ ही उन्होंने पशुपालन से जुड़े एफपीओ का गठन मिशन मोड में करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगातिरी प्रजाति पूर्वांचल की नैटिव नस्ल है एवं इस गाय का वैज्ञानिक विधि से पालन किया जाए तो यह 20 से 25 लीटर दूध प्रतिदिन देने का सामर्थ्य रखती है। वर्तमान समय में जनपद में गंगातिरी प्रजाति की गाय दुर्लभ है।

इसी प्रकार भदावरी प्रजाति की भैंस के दूध में किसी भी अन्य प्रजाति की भैंस की तुलना में वसा की मात्रा सर्वाधिक होती है। इसके अतिरिक्त विषम परिस्थितियों में रहने की क्षमता, बच्चों में कम मृत्यु दर तुलनात्मक रूप से कम आहार आवश्यकता आदि गुणों के कारण इस नस्ल का विशेष महत्व है।

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गंगातिरी प्रजाति की गाय एवं भदावरी प्रजाति की भैंस के पालन को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को नेशनल लाईव स्टाक मिशन पोर्टल पर 20-20 नवीन पंजीकरण कराने, सेक्सड साटेंड सीमेन की लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति करने एवं जनपद को बकरी पालन में अग्रणी बनाने हेतु पशुपालकों में आधुनिक बकरीपालन से होने वाले लाभ से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आदेश दिया।

उन्होंने एफपीओ गठन हेतु प्रत्येक पशु चिकित्सालय से 385 लाभार्थियों का नवीन पंजीयन बकरीपालन का लक्ष्य 03 माह में करने हेतु निदेर्शित किया। जिलाधिकारी ने जनपद में लेयर फार्म में फीड की आपूर्ति हेतु जनपद के किसानों का समूह बनाकर उनको इनटायर सोया के उत्पादन हेतु जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में टीकाकरण का लक्ष्य / पूर्ति, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का लक्ष्य एवं प्रगति, सेक्सड सीमेन लक्ष्य / पूर्ति की प्रगति, नेशनल लाईव स्टाक मिशन, उप्र कुक्कुट विकास योजना-2022, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अन्तर्गत ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म के लाभार्थियों के यूपी इन्वेस्टर पोर्टल पर पंजीकरण एवं जिले स्तर पर सत्यापन रिर्पोट भेजने का आदेश दिया।

डीएम ने प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं बैंक सहमति पत्र मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत दिये गये गोवंश की निर्धारित प्रारूप पर सत्यापन रिर्पोट ग्राम पंचायत अधिकारी / लेखपाल द्वारा प्रत्येक माह की 25 से 30 तारीख तक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने की स्थिति, गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण की धनराशि के मांग-पत्र, सत्यापन रिर्पोट के साथ प्रत्येक माह की 27 तारीख तक निर्धारित प्रारूप पर / ऑनलाइन प्रेषण, गो-आश्रय स्थलों का अभिलेखीकरण सम्भावित बाढ़ ग्रस्त ग्रामो में एचएस टीकाकरण एवं हरा चारा उत्पादन हेतु भूमि का चिन्हांकन, भूमि का निर्माण एवं चारा बुवाई तथा पशुपालन से सम्बन्धित एफपीओ के गठन की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जनता दर्शन में लोगों ने लगाई इलाज में आर्थिक मदद की गुहार : बोले सीएम- मदद को जाएगा डीएम का फोन

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 23 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प : यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, योगी सरकार ने दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

बैकुंठपुर गौशाला में तीन गोवंश की मौत : नोडल अधिकारी निलंबित, डीएम और एसपी ने किया दौरा

Rajeev Singh

Association Election : दीपक गर्ग फिर चुने गए सिविटेक स्टेडिया के अध्यक्ष, जानें नई कार्यकारिणी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने सभी मंडलों में लगाए पौधे, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें थलसेना प्रमुख, एमएम नरवणे हुए रिटायर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!