उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की तैयारी तेज, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए नियोजित प्रयास करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अर्थव्यवस्था को विस्तार प्रदान करने के लिए विभिन्न सेक्टरों का संतुलित विकास किया जाए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए टाइमलाइन बनाकर समयबद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (Narendra Modi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जाए। वर्ष 2017 के बाद हमारा राज्य पूंजी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा है। इस दिशा में और सक्रियता से कार्य किया जाए।

दूसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश
सीएम योगी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इन उपलब्धियों से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अब और अधिक परिश्रम से प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ (Ease of doing business) की रैंकिंग में देश में दूसरे स्थान पर है। जीएसडीपी के आधार पर उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

योजनाओं का लाभ मिला है
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ सहित कौशल विकास मिशन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। प्रत्येक स्तर की शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाने तथा हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने के लिए की गई प्रभावी कार्रवाई के बेहतर परिणाम मिले हैं। एक्सप्रेस-वे तथा हवाई अड्डों के विशाल नेटवर्क के साथ प्रदेश की अवस्थापना सुविधाएं निरन्तर सुदृढ़ हो रही हैं।

प्लान बनाया जाए
उन्होंने आगे कहा, “इनका लाभ निवेशकों को आकर्षित करने तथा नवीन पूंजी निवेश लाने में निश्चित रूप से प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पूंजी निवेश में वृद्धि तथा 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक योजनाएं बनायी जाएं।“

Related posts

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा : फिर अलग हुए जदयू और भाजपा, इस बयान से बिगड़े रिश्ते, पढ़ें अब तक का घटनाक्रम

Sunil Kumar Rai

इस वर्ष 62000 मार्गों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : लक्ष्य हासिल करने के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria news : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोगों की समस्याओं पर लिया एक्शन, कहा-हर पात्र को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Abhishek Kumar Rai

विशेष : पीएम नरेंद्र मोदी के नाम नहीं कोई अचल संपत्ति, 4 सोने की अंगूठी सहित कुल 2.23 करोड़ के मालिक हैं प्रधानमंत्री

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : डीएम ने देवरिया अभियोजन विभाग को वितरित किया पुरस्कार प्रमाण पत्र, देश में यूपी को मिला पहला स्थान

Sunil Kumar Rai

ठप हुआ Ganga Expressway का काम : साइट पर जलभराव से परेशानी, पढ़ें अब तक की Progress Report

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!