खबरेंराष्ट्रीय

विशेष : पीएम नरेंद्र मोदी के नाम नहीं कोई अचल संपत्ति, 4 सोने की अंगूठी सहित कुल 2.23 करोड़ के मालिक हैं प्रधानमंत्री

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है और इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है। उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है, क्योंकि उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी थी।



प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये है।


31 मार्च तक की जानकारी दी
पीएम मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी। पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार नरेंद्र मोदी के पास 2,23,82,504 की कुल संपत्ति है।

सभी की बराबर की हिस्सेदारी
मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने अक्टूबर, 2022 में एक आवासीय जमीन खरीदी थी और इसके वह तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से स्वामी थे तथा इनमें सभी की बराबर की हिस्सेदारी थी।


दान कर दिया
ताजा जानकारी के मुताबिक, ‘‘अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त हिस्सेदारी थी और इनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत का हिस्सा था। इस 25 प्रतिशत पर उनका मालिकाना हक नहीं है क्योंकि उसे दान कर दिया गया है।’’



इतनी धनराशि है

प्रधानमंत्री के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार कुल नकद राशि 35,250 रुपये है और पोस्ट ऑफिस में 9,05,105 रुपये के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स और 1,89,305 रुपये की जीवन बीमा की पॉलिसी है।


राजनाथ सिंह के पास है इतनी संपत्ति

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के जिन अन्य सहयोगियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। सिंह के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार 2.54 करोड़ रुपये की चल और 2.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

इन मंत्रियों ने की घोषणा

मोदी मंत्रिमंडल के सभी 29 सदस्यों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रुपाला और जी रेड्डी ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दी जानकारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पिछले वित्तीय वर्ष की अपनी संपत्ति की घोषणा की है। उन्होंने जुलाई में पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा था और भाजपा ने उन्हें फिर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया था।

Related posts

BREAKING : रामपुर कारखाना में खेत में मिला युवक का शव

Abhishek Kumar Rai

कोरोना का नया वैरीएंट मचा रहा कहर : एलर्ट पर देवरिया प्रशासन, जानें निपटने के लिए हुई सारी तैयारी

Rajeev Singh

देवरिया में बड़ा हादसा : गोरखपुर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी…

Rajeev Singh

एनपीजी की सिफारिश : बिहार, उत्तराखंड और नेपाल से कनेक्टिविटी के लिए यूपी में बनेंगे 3 हाईवे, जिम कॉर्बेट जाना होगा आसान

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया, गोरखपुर होते हुए बिछेगा नया रेल ट्रैक, पैसेंजर ट्रेनें समय से भरेंगी फर्राटा, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में ब्रजेश पाठक : कान्हा गौशाला में गौवंश को खिलाया चारा, मलिन बस्ती में जमीन पर बैठ सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh
error: Content is protected !!