खबरेंपूर्वांचल

अयोध्या में दीपोत्सव : 8 विदेशी टीमें करेंगी रामलीला का मंचन, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को जनपद अयोध्या का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ‘दीपोत्सव’ के लिए निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने सरयू होटल में अयोध्या में आयोजित होने वाले 6वें ‘दीपोत्सव’ की तैयारियों की समीक्षा भी की।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘दीपोत्सव’ को सफल बनाने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य करें। ‘दीपोत्सव’ की तैयारी में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। ‘दीपोत्सव’ के सफल आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। ‘दीपोत्सव’ के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं व तैयारियों की नियमित रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाए। उन्होंने ‘दीपोत्सव’ में 08 विदेशी रामलीलाओं तथा पर्यटन और सूचना विभाग की झांकियों के बेहतर ढंग से प्रदर्शन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने श्री रामकथा पार्क के निरीक्षण के दौरान वहां सभी आवश्यक तैयारियों के साथ सन्त-महात्माओं, विशिष्टजनों एवं श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला विराजमान मन्दिर और श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां भी बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।

सीएम ने साकेत महाविद्यालय में बनाए जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द सम्बन्धित आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् उन्होंने राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी को ‘दीपोत्सव’ की तैयारियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

DEORIA BREAKING : रंजनी हॉस्पिटल पर मेहरबान अधिकारियों पर गिरेगी गाज, कमेटी कर रही जांच, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सोहसा गांव में जुटे सैकड़ों किसान : गन्ना गोष्ठी में अधिकारियों ने बताए आय बढ़ाने के उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : शिक्षक संघ ने बीएसए से मुलाकात की, अध्यापकों से जुड़ी ये बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

BREAKING: देवरिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत

Sunil Kumar Rai

25 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला : जाने से पहले इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!