खबरेंदेवरिया

किसान मेले का समापन : आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की शिरकत

Deoria News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा में त्रि-दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी के तीसरे दिन जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके लिये विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

किसानों को मिल रहा लाभ
उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों की वजह से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। प्राकृतिक आपदा की वजह से फसल खराब होने की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा दीवाली से पहले किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त भेज दी गयी है। प्रदेश में किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान प्राप्त हो रहा है।

सुधार के लिए निरंतर प्रयास हो रहा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लुप्त हो चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेन्स नीति के तहत कार्य कर रही है। भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जा रहा है। सरकार शिक्षा, विद्युत, आवास, पेयजल, सडक, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में सुधार के लिये निरंतर प्रयासरत है।

आत्मनिर्भर हुआ देश : नरेंद्र सिंह तोमर
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्व रविन्द्र किशोर शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शाही का जीवन किसानों के लिये समर्पित था। उन्होंने कृषि क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत के फलस्वरुप देश आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। सरकार की योजनाओं के परिणामस्वरुप किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। आज भारत खाद्यान्न का प्रमुख निर्यातक है और दुनिया के कई देशों का खाद्यान्न आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है।

लगातार कार्य कर रही सरकार : भूपेंद्र सिंह चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने स्व रविन्द्र किशार शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिये दिन रात कार्य कर रही है। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान मेला प्रदर्शनी का अवलोकन कर कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों का अवलोकन किया तथा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में आधा दर्जन अधिकारियों पर कार्रवाई : सीडीओ ने इस वजह से लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

गुंडा एक्ट के तहत देवरिया में 3 लोग जिला बदर : आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरत रहा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बढ़ी गोटरी फॉर्म की मांग : पशुपालन विभाग को मिले इतने आवेदन, गौवंशों को लेकर डीएम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

नितिन गड़करी ने भगवान से की योगी की तुलना : कहा-पीएम और सीएम स्थापित कर रहे रामराज्य

Rajeev Singh

अच्छी खबर : किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उठाए ये कदम, केंद्र की 44 योजनाओं में प्रदेश अव्वल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!