उत्तर प्रदेशखबरें

CDS Helicopter Crash: सीएम योगी ने CDS बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दिलाया भरोसा

CM Yogi Adityanath

New Delhi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत को दिल्ली में स्थित उनके आवास पर आज श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह आगरा पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कुन्नूर, तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत हुए जनपद आगरा के निवासी विंग कमाण्डर पृथ्वी सिंह चौहान के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित उत्कृष्ट सैन्य अधिकारियों के दुःखद निधन से आहत है।


मुख्यमंत्री ने मां भारती के वीर सपूत विंग कमाण्डर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों के साथ है। प्रदेश सरकार विंग कमाण्डर चौहान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करेगी। प्रत्येक भारतवासी अपनी पूरी संवेदना के साथ वीर सपूत के परिजनों के साथ खड़ा है।


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने विंग कमाण्डर के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा एक संस्था का नामकरण चौहान के नाम पर करने की भी घोषणा की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल जनपद देवरिया के निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related posts

उपलब्धि : लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक से ग्रेड ए + + रैंकिंग मिली, बना प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने दी बधाई

Harindra Kumar Rai

देवरिया के किसानों से खरीदी गयी 21 टन पराली : जिलाधिकारी की अपील-फसल अवशेष न जलाएं कृषक

Abhishek Kumar Rai

लापरवाही : देवरिया में बिना जॉब कार्ड मनरेगा में काम कर रहे श्रमिक, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Harindra Kumar Rai

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, देवरिया डीएम से जांच की मांग

Sunil Kumar Rai

यूपी में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रहा सबसे बड़ा निवेश : 2 साल में दूर होगी हर समस्या, पढ़ें योगी सरकार का पूरा प्लान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!