खबरेंदेवरिया

मनरेगा में लापरवाही बरतने वाले सचिव और सहायक से होगी वसूली : जांच में सीडीओ को मिलीं कमियां

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने विकास खण्ड देवरिया सदर के ग्राम पंचायत देवरिया मीर व पडरीमल में मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत देवरिया मीर में गोवंश आश्रय केन्द्र सुकरौली में मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे बाउन्ड्री का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल पर सीआईबी नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली के आदेश निर्गत किये गये।

ग्राम पंचायत पडरीमल मे अमृत सरोवर के पास बनाये जा रहे इण्टरलाकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। इण्टरलाकिंग मे 1:4:8 के अनुपात में सीमेंट, बालु व गिट्टी मिलाये जाने का प्रावधान था, जिसमें सीमेंट की मात्रा नहीं मिली।

साथ ही बनाये जा रहे इण्टरलाकिंग कई स्थान पर सही नहीं पाये जाने पर सीडीओ ने कार्य कर रहे श्रमिकों / मिस्त्री को तत्काल सही कराने के निर्देश दिये एवं सम्बन्धित ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने के आदेश दिये।

साथ ही कार्य को मानक के अनुरूप कराये जाने एवं कार्य कराते हुए फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। चल रहे कार्य पर सीआईबी एवं प्राथमिक उपचार के लिए किट उपलब्ध नहीं होने कार्य प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली के आदेश निर्गत किये गये।

Related posts

BIG NEWS : रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को दी और रफ्तार, 65 जोड़ी ट्रेनें अब सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेंगी, जानें सभी बदलाव

Harindra Kumar Rai

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने वितरित किया हाइजीन किट, स्वच्छता के लिए किया जागरूक

Shweta Sharma

नियुक्ति : देश के उच्च न्यायालयों में 37 नए न्यायाधीश नियुक्त, सरकार ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Harindra Kumar Rai

पीएमएवाई अर्बन अवार्ड्स में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार यूपी : सीएम योगी ने इन शहरों के लिए दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

World Blood Donor Day 2022 : एसपी संकल्प शर्मा रक्तदान शिविर का करेंगे उद्घाटन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी करेगी आयोजन

Abhishek Kumar Rai

लाखों लोगों के लिए खुशखबरी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा देवरिया, एमएलए जयप्रकाश निषाद की मांग पर सीएम ने लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!