खबरेंदेवरिया

देवरिया से प्रयागराज और वाराणसी के लिये डायरेक्ट बस सेवा शुरू : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया रवाना

Deoria News : देवरिया बस स्टैंड से प्रयागराज और वाराणसी के लिये सीधी बस सेवा का शुभारंभ बस स्टैंड परिसर से सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Sadar Dr Shalabh Mani Traipathi) ने पूरे विधि विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद झण्डा दिखा वाराणसी और प्रयागराज के लिये रवाना किया।

इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि वाराणसी और प्रयागराज के लिये सीधी बस सेवा शुरू करने के लिये पहले से ही मांग होती रही है, जिसे मेरे आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्वीकृति दिया और आज से प्रयागराज तथा वाराणसी के लिये सीधी बस सेवा चालू हो गयी।

उन्होंने कहा कि यह सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी कुछ दिन पहले ही लखनऊ से हर जिला मुख्यालय के लिये सीधे राजधानी एक्सप्रेस के नाम से बस सेवा शुरू की गई है। भाजपा की सरकार लोगों के सहूलियत और भले के लिये लगातार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में काम कर रही है।

इस दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओपी ओझा, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह आजाद, संजय सिंह गुड्डू, राकेश पति त्रिपाठी, दीनानाथ मिश्र, महन्थ प्रताप सिंह, शक्ति शरण सिंह, अरविन्द सिंह, बंधु तिवारी, अरविन्द तिवारी, प्रमोद मिश्रा, विपिन मिश्रा, विवेक दूबे, रवि चतुर्वेदी आदि रहे।

Related posts

रोटरी क्लब देवरिया ने किया शिक्षकों का सम्मान : अध्यक्ष अतुल बरनवाल और सचिव डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने गुरुजनों का जताया आभार

Sunil Kumar Rai

दुःखद : खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजे पर गिरा हाई वोल्टेज तार, एक की मौत से मचा कोहराम

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में लगी प्रथम ग्राम चौपाल : जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, ग्रामीणों ने रखीं ये मांग

Harindra Kumar Rai

‘5टी’ के मंत्र से हो रहा यूपी का विकास : ODOP से बढ़ा निर्यात, IFS अधिकारियों से बोले सीएम योगी

Swapnil Yadav

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की, इन केंद्रों पर चल रहा वैक्सीनेशन

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : आशुतोष हॉस्पिटल पर लगा 34 लाख का जुर्माना, अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना में फर्जी क्लेम कर किया लाखों का फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!