खबरेंदेवरिया

देवरिया में अनुपस्थित मिले 13 कर्मचारी : सीडीओ ने वेतन रोका, जानें और क्या कार्रवाई हुई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बीते दिनों विकास खण्ड भागलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका में 13 अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे अनुपस्थित 13 कर्मचारियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन/ मानदेय अनुमति के बिना आहरित न करें तथा इस संबंध में उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए अवगत करायें।

अनुपस्थित कार्मिकों में –
एपीओ रितुदीप सिंह (1 फरवरी से लगातार अनुपस्थित)
टीए संतोष पाण्डेय (21 फरवरी से लगातार अनुपस्थित)
टीए घनश्याम यादव (23 फरवरी से अनुपस्थित)
टीए कमलेश कुमार ओझा
टीए धर्मेन्द्र सिंह
टीए अरुण कुमार ओझा (23 फरवरी से अनुपस्थित)
बीएमएम किशन कुमार (हस्ताक्षर कालम में टी बनाकर अनुपस्थित)
बीएमएम आनन्द भैरव (हस्ताक्षर कालम में टी बनाकर अनुपस्थित)
बीएमएम विकास कुमार मिश्र (हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से अनुपस्थित)
क आ मन्नू कुमार मोदनवाल हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से अनुपस्थित)
स वि अ धीरेन्द्र सागर (20 फरवरी से लगातार अनुपस्थित)
वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार (20 फरवरी से लगातार अनुपस्थित) तथा
वरिष्ठ सहायक राजेश गौतम (1 फरवरी से लगातार अनुपस्थित) में शामिल हैं।

विकास खण्ड में उपलब्ध भ्रमण पंजिका के निरीक्षण में मात्र बाबूराम एडीओ (पीपी) का भ्रमण अंकित पाया गया, शेष किसी भी कर्मचारी का भ्रमण पंजिका में अंकन नहीं पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि अन्य कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में टी बनाकर कार्यालय से पलायित हैं। यह स्थिति नितान्त ही खेदजनक है।

Related posts

बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे यूपी में परिषदीय छात्र : मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा आदेश

Sunil Kumar Rai

गुंडा एक्ट के तहत देवरिया में 3 लोग जिला बदर : आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरत रहा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : देवरिया भाजपा में जश्न का माहौल, जानें जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में पोखरे की जमीन पर बने 8 अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज, पूरे दिन गांव में रही हलचल

Sunil Kumar Rai

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai

Pallavi Dey death : लोकप्रिय अभिनेत्री पल्लवी डे का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस ने जताई ये आशंका

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!