उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम आदित्यनाथ बोले- कोई भी खुले में रात न बिताए, 10 नवंबर को यूपी में अवकाश की घोषणा की

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल, जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक की। इसमें सीएम ने कई महत्वपूर्ण आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों से तुरंत प्रभाव से इस पर अमल करने का आदेश दिया।

आदेश – 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के उपलक्ष्य में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए 10 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। जिलाधिकारी स्थानीय परंपरा, आवश्यकता के अनुरूप निर्णय लेकर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। इसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

आदेश – 2

14 नवम्बर से अयोध्या में पवित्र पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा प्रारंभ हो रही है। हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर मेला का आयोजन है। 19 नवम्बर को वाराणसी में देव दीपावली मनाई जाएगी। लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता होगी। बलिया में ददरी मेला तथा एटा, बरेली, कानपुर, रायबरेली में भी विभिन्न मेलों का आयोजन होना है। यह परिक्रमा, मेले हमारी संस्कृति-परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि इनकी अनुमति के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक करें।

आदेश – 3

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व सहित कार्तिक माह के मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता होती है। ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल सहित जनसुविधा के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं। इस संबंध में स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप तैयारी की जानी चाहिए।

आदेश – 4

सीएम ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है। ऐसे में अभी से ही रैन बैसरों की व्यवस्था दुरुस्त कर लें। नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। स्थानीय नगर निकाय के साथ मिलकर पुलिस यह सुनिश्चित करे कि एक भी गरीब, निराश्रित फुटपाथ, चौराहे, किसी प्रतिमा के नीचे रात्रि-विश्राम न करे। लगातार गश्त करते हुए ऐसे लोगों को तुरंत रैन बसेरों में स्थान दिलाया जाए।

Related posts

भाजपा ने बूथ विजय अभियान से दिखायी ताकत : भलुअनी नगर पंचायत में उमड़ी हजारों की भीड़

Sunil Kumar Rai

1952 करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारेगा देवरिया प्रशासन : डीएम ने गठित की कमेटी, सीडीओ को दी ये जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

Deoria News : शिक्षक संघ ने बीएसए से मुलाकात की, अध्यापकों से जुड़ी ये बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

रजिस्टर में अधूरी जानकारी मिलने पर सीडीओ सख्त : सचिव की होगी जांच, दोषी मिले तो…

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगी मुफ्त शिक्षा : इन वर्ग के बच्चों को मिलेगा मौका, जानें आवेदन की शर्तें

Rajeev Singh

एयरपोर्ट की तरह बनेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन : बड़ी संख्या में तोड़ी जाएंगी गोरखनाथ मंदिर की दुकानें, पढ़ें पूरा प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!