खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में बर्खास्त 20 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें नाम

Deoria News : देवरिया के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी कागजों के आधार पर नौकरी पाने वाले बर्खास्त 20 फर्जी शिक्षकों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण तिवारी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है। एसटीएफ की जांच में पूरे फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद इन सभी को बर्खास्त किया गया था।

बचते रहे अधिकारी

देवरिया के अलग-अलग विद्यालयों में नौकरी कर चुके शिक्षकों को पिछले साल 16 अप्रैल 2021 से इस महीने 6 जुलाई 2022 तक अलग-अलग समय पर बर्खास्त किया गया था। बड़ी बात यह है कि 15 महीने तक विभागीय अधिकारी शासन के निर्देशों के बावजूद इन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कराने से बचते रहे।

केस दर्ज हुआ

लेकिन अब शासन से फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बना है और बीएसए को इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश मिला है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सभी बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है।

इन शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला –

-वीणा रानी धनौतीराय सलेमपुर

-शिवकुमार मिश्र इचौना बाजार सलेमपुर

-सविता शुक्ला गोपालपुर सलेमपुर

-बृंदालाल गौतम मठभगवान देसही देवरिया

-रितेश कुमार सिंह नंदा टोला देसही देवरिया

-रामानुज मिश्र नगउर

-रीता यादव अगया

-अभिराम मणि चकमाधो मठिया

-शैल पुत्री भटवलिया

-वसुंधरा यादव सेखुई गौरीबाजार

-रामसमुझ आनंदनगर गौरी बाजार

चंद्रशेखर हरपुर गौरी बाजार

-राजेश राय डुमरी भटनी

-लल्लन यादव प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर एक रुद्रपुर

-चंद्रभूषण यादव समोगर दो बरहज

-अश्विनी यादव विशुनपुर देवार बरहज

-ऋषिकेश खपड़हवा बैतालपुर

-रणजीत यादव जावाडीह भाटपाररानी

-अनुराग मिश्र बरठा बाबू सलेमपुर

-राम भरोसे मल्हना सलेमपुर

Related posts

DRDO की बड़ी कामयाबी : पायलट के बिना उड़ाया ‘फाइटर एयरक्राफ्ट’, टेक-ऑफ से टचडाउन तक सब कुछ रहा शानदार

Harindra Kumar Rai

UP Election-2022 : 61 विधानसभा सीटों के लिए 1 लाख से ज्यादा कर्मी तैनात, 26 हजार बूथों पर होगा मतदान

Sunil Kumar Rai

देवरिया पुलिस के हत्थे चढ़े 7 तस्कर : भारी मात्रा में शराब और नकदी बरामद, बिहार तक फैला है नेटवर्क

Abhishek Kumar Rai

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पिलर लगाने का काम शुरू : गौतमबुद्ध नगर के इन 32 गांवों का सर्वे कर होगा सीमांकन

Rajeev Singh

यूपी में 27 जनपदों के अस्पताल बन रहे मेडिकल कॉलेज : 3 चरण में पूरा हो रहा काम, पढ़ें पूरी लिस्ट

Rajeev Singh

Deoria Police : परफॉर्मेंस रैंकिंग में भटनी थाना अव्वल, बघौचघाट आखिरी स्थान पर, जानें अन्य थानों का हाल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!