खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में पंखे के कुंडे से लटका मिला सिपाही का शव

Deoria News : देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र (Bankata Thana Area) में एक सिपाही का शव घर में पंखे के कुंडे में लटका मिला। वह छत्तीसगढ़ में तैनात थे और 3 महीने पहले अवकाश लेकर आए थे। उनकी मौत से पूरा परिवार शोक के गम में डूबा है। गांव के लोग भी इस गम में गमगीन हैं।

इलाज चल रहा था
जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गांव के निवासी मृत्युंजय कुशवाहा (28 वर्ष) छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात थे। तबीयत खराब होने पर वह 3 महीने पहले छुट्टी लेकर घर आए और अपना इलाज करा रहे थे। परिजनों ने बताया कि इस बीच वह डिप्रेशन में चले गए थे।

कुंडी से लटका मिला
शनिवार को दोपहर में भोजन करने के बाद मृत्युंजय अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे के अंदर गए, तो उनका शव पंखे के कुंडे में लटका मिला। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को इस हादसे की सूचना दी।

अकेले कमाने वाले थे
सिपाही मृत्युंजय अपने परिवार में एकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी आर्यन 8 वर्ष और छोटा पुत्र आदित्य 6 वर्ष का है। बेटे की मौत से मां ज्ञानती देवी सदमे में है। जबकि पत्नी बेसुध हैं। स्वजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। करीबी इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Related posts

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 को दिए 9 महत्वपूर्ण आदेश, जानें

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : योगी कैबिनेट ने देवरिया नगर पालिका विस्तार को दी मंजूरी, 23 गांव होंगे शामिल, शलभ मणि ने सीएम को दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एमएलए के निर्देश के बावजूद गौरी बाजार पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज, पीड़ित पक्ष ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai

यूपी के हर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी एयर इंडिया : गांव-गांव में 5G पहुंचाएगा रिलायंस, मुंबई में छाए सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : रंजनी हॉस्पिटल पर मेहरबान अधिकारियों पर गिरेगी गाज, कमेटी कर रही जांच, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!