खबरेंनोएडा-एनसीआर

विरोध : सुपरटेक बिल्डर की सद्बुद्धि के लिए निवासियों ने किया हवन-पूजन, की ये मांग

Noida News : बिल्डर सुपरटेक (Supertech Builder) के सेक्टर 74  में स्थित केपटाउन सोसायटी में अचानक से मेंटीनेंस चार्ज में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया। निवासियों ने बिल्डर की बुद्धि-शुद्धि के लिए श्री राम जानकी मंदिर केपटाउन सेक्टर-74 में आज, 1 मई 2022 को सुबह 10 बजे हवन का आयोजन किया।

सभी रेजीडेंट और सोसायटी की AOA ने बिल्डर के लालच और लोभ के शमन के लिये हवन कुंड में आहुति डालकर भगवान से प्रार्थना की। ताकि बिल्डर को सदबुद्धि मिले और वह रेजीडेंट के हित में काम करे, न कि अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाकर रेजीडेंट का अनावश्यक शोषण करे।

दिवालिया होने की प्रक्रिया शुरू

बताते चलें कि सुपरटेक के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण के द्वारा दिवालिया प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। IRP की नियुक्ति हो चुकी है। फिर भी सुपरटेक या IRP ने केपटाउन वासियों या केपटाउन की AOA की सहमति के बिना ही अचानक से मेंटीनेंस चार्ज में भारी वृद्धि कर दी है।

सबसे ज्यादा हुईं दरें

अब केपटाउन में मेंटीनेंस चार्ज 7x सेक्टर की किसी भी सोसायटी में सबसे ज्यादा रुपये 3.08 प्रति वर्ग फुट कर दिया है। जबकि Mahagun या अन्य किसी सोसायटी में मेंटिनेंस चार्ज 2 रुपये प्रति वर्ग फुट से ज्यादा नहीं है। साथ ही केपटाउन में सुविधाओं का घोर अभाव है। अब केपटाउन में 1000 वर्ग फुट से लेकर 2500 वर्ग फुट के फ्लैट पर 3080 रुपये से लेकर 7700 रुपये प्रति फ्लैट प्रति माह मेंटीनेंस चार्ज देना होगा।

अतिरिक्त वसूली कर रहा है

इसके अतिरिक्त भी बिल्डर बिजली, पानी और कूड़ा उठाने के मद में भी अतिरिक्त वसूली कर रहा है। बिल्डर द्वारा निवासियों के आर्थिक शोषण पर निवासियों में घोर असंतोष व्याप्त है।

सीएम से लगाई गुहार

केपटाउन की AOA ने बिल्डर द्वारा मेंटिनेंस चार्ज वृद्धि वापस लेने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिलाधिकारी,  पुलिस आयुक्त नोएडा और सुपरटेक में नियुक्त IRP को ई-मेल लिखा है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से भी गुहार लगाई है। देखना है कि बिल्डर निवासियों के विरोध के बाद मेंटीनेंस चार्ज की दरें कम करता है या नहीं?

Related posts

UP Election-2022 : 61 विधानसभा सीटों के लिए 1 लाख से ज्यादा कर्मी तैनात, 26 हजार बूथों पर होगा मतदान

Sunil Kumar Rai

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बनीं हितचिंतक : निवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील की, एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ेगा विहिप

Sunil Kumar Rai

रिपोर्ट : कोरोना काल में इन शहरों ने पर्यटकों को लुभाया, प्रीमियम और लक्जरी होटल बुकिंग 150 प्रतिशत बढ़ी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया डीएम और सीडीओ की खास पहल : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने किया शैक्षणिक टूर, दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

यूपी : गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर काम करेगी योगी सरकार, 100 दिन में आवारा पशुओं से मिलेगी राहत, जानें कैसे

Sunil Kumar Rai

देवरिया के चहुंओर बिछेगा सड़कों का जाल : नितिन गडकरी और सीएम योगी ने किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट्स

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!