खबरेंपूर्वांचल

अंग्रेजी पेपर लीक मामला : माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई, 52 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस केस में गिरफ्तार एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत आरोप तय किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मां लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव पर रासुका की तामील की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में यह एक्शन लिया गया है।

इन पर भी लगा रासुका

इससे पहले प्रश्न पत्र लीक मामले के मास्टरमाइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, नकल माफिया राजू प्रजापति और डीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रवींद्र सिंह पर भी रासुका लगाया जा चुका है।

52 आरोपी गिरफ्तार हुए

बताते चलें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र और तीन पत्रकार अजीत कुमार ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता शामिल हैं। हालांकि, जिला जज न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मिश्र और तीनों पत्रकार जेल से रिहा हो गए हैं।

ये है मामला

इसी साल मार्च में बलिया जिले में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। जिसके बाद बलिया समेत 24 जिलों में इसकी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पूरे मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

Related posts

डीएम ने सहायक पंचायत विकास अधिकारी लार का वेतन रोका : आईजीआरएस प्रकरणों के डिफाल्टर होने पर लिया एक्शन

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाला बाइक तिरंगा रैली, जिला प्रभारी ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : अब प्राथमिक विद्यालयों में चलेगी आंगनवाड़ी वाली क्लास, लापरवाह 4 सीडीपीओ से जवाब तलब

Sunil Kumar Rai

किसानों की चिंता कर रही भाजपा सरकार : पवन मिश्र

Abhishek Kumar Rai

भारत-रूस ऊर्जा साझेदारी और मजबूत

Kajal Singh

गोरखपुर में राष्ट्रपति कोविंद : गीता प्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, जानें राज्यपाल और सीएम ने क्या कहा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!