खबरेंनोएडा-एनसीआर

ज़िंदादिली : कैंसर से जूझ रही रेखाबेन डेकिवाडिया बनीं मिशाल, ईएमसीटी ज्ञान शाला में बच्चों संग मनाया बर्थडे

Greater Noida West : ईएमसीटी ज्ञान शाला में बच्चों को नयी दिशा देने के लिए गुजरात की समाज सेवी ने अपने जन्म दिवस पर हाथ बढ़ाया।

कहते हैं जीवन अनमोल है और ज़िंदा रहना ज़िंदादिली का नाम है। आज लोग कैंसर जैसी बीमारी से घबराते हैं, लेकिन हमारे समाज में एक मिसाल है रेखाबेन डेकिवाडिया। वह एक तरफ इस बीमारी को मात देने के लिए संघर्ष कर रहीं और साथ ही एक जिंदादिली की मिसाल भी पेश करते हुए वह ईएमसीटी के बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने बच्चों को महीने में एक बार शिक्षित करने का लक्ष्य रखा है।

सरकारी स्कूल भी बनवाया

शनिवार को ईएमसीटी की ज्ञान शाला में रेखाबेन डेकिवाडिया आईं। उन्होंने हमेशा गरीब-मजदूर वर्ग के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। वह पिछले  35 साल से समाज सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। गुजरात में उन्होंने केसरिया, नवागढ़ और जेतपुर जैसे गांव/छोटे कस्बों में शिक्षा का अलख जगाया है। उन्होंने अपने प्रयासों से एक नया सरकारी स्कूल भी बनवाया।

वाटर कूलर गिफ्ट किया

अपनी सेल्फ रिटायरमेंट लेने के बाद भी आज वह अपना पूरा ध्यान समाज सेवा और गरीब परिवार पर रखती हैं। आज रेखाबेन जीवन के 60 साल पूरे कर रही हैं, तो अपने जन्मदिन को ईएमसीटी की ज्ञानशाला में बच्चों के साथ केक और पिज्जा पार्टी की। गर्मी का कहर बच्चों की शिक्षा पर न आए, इसलिए उन्होंने अपनी पेंशन से ज्ञानशाला के बच्चों को एक वाटर कूलर भी गिफ्ट किया।

सभी को प्रेरणा देते हैं

संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया की रेखाबेन की ज़िंदादिली को सलाम है, जो अपने जीवन में इतनी कठिनाइयों का सामना करते हुए भी समाज को समर्पित हैं और बाक़ी लोगों के लिए एक मिसाल बन रही हैं। बच्चों के साथ उनके बिताए हर एक पल बहुत ख़ूबसूरत हैं। जो हर पल हम सभी को प्रेरणा देते हैं।

ये रहे मौजूद

आज इस अवसर पर सुचित डेकिवाडिया, भुपत भाई, कंगन, वीना ओबेरॉय, विजय ओबेरॉय, आरएस उप्पल, गरिमा श्रीवास्तव, सरिता सिंह रश्मि पाण्डेय, गौरव चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

उपलब्धि : डॉ मंजरी गुप्ता को मिलेगा सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, देखें अन्य विजेताओं की लिस्ट

Shweta Sharma

देवरिया बाईपास के लिए मिली 2087 करोड़ रुपये की मंजूरी : सांसद और विधायक ने लोगों को दी बधाई, इन गांवों से गुजरेगा

Swapnil Yadav

राममय हुआ देवरिया : आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने पैकौली मंदिर स्थित सरोवर पर किया दीपदान

Sunil Kumar Rai

Deoria : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कौशल विकास की 9 संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट किया, 6 को चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व : यूपी की 544 नगर पंचायतों की लिस्ट जारी, पढ़ें

Abhishek Kumar Rai

UP Cabinet Decision : यूपी कैबिनेट ने धान क्रय नीति का किया निर्धारण, रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया अनिवार्य, जानें और क्या बदला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!