खबरेंदेवरिया

राममय हुआ देवरिया : आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने पैकौली मंदिर स्थित सरोवर पर किया दीपदान

Deoria News : अयोध्या में आयोजित भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जनपद में भी हर्षोल्लास का वातावरण रहा। विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, अखंड रामायण, भजन-कीर्तन आयोजित हुए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने भी आज विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

बीते दिन अपराह्न जिलाधिकारी सर्वप्रथम बरहज तहसील स्थित ग्राम टीकर पहुंचे, जहाँ राम जानकी मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम की पुनर्प्रतिष्ठा होने से पूरा विश्व आह्लादित है।

उन्होंने कहा, यह सुखद संयोग है कि इस अवसर पर जनपद के बरहज तहसील स्थित ग्राम पंचायत टीकर में स्थित रामजानकी मंदिर में भी श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह टीकर ग्राम के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर क्षेत्र में समृद्धि लाएगा।

इसके पश्चात जिलाधिकारी पैकौली मंदिर भी गये और वहां स्थित सरोवर पर दीपदान किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजन किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी आवास पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन हुआ।

कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ
आज कलेक्ट्रेट में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित समस्त कलेक्ट्रेट कार्मिकों प्रतिभाग किया।

Related posts

‘हर शिकायत का समय से हो निस्तारण’: डीएम ने सभी विभागों को दिया आदेश, एसपी संकल्प शर्मा संग की जनसुनवाई

Rajeev Singh

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया 66वें स्थान पर : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

उसरा बाजार ग्राम चौपाल में सीडीओ का एक्शन : तीन अधिकारियों पर कार्रवाई, जानें वजह

Swapnil Yadav

Deoria News : खाद्य विभाग ने आठवें दिन भी की कार्रवाई, फ्रूट रिपेनिंग प्लांट पर की छापेमारी

Abhishek Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रखी इन सड़कों की नींव : लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक करें आवेदन, इन केंद्रों में मिलेगी जगह

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!