खबरेंदेवरिया

कुदरत का कहर : देवरिया में खेत में काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, सदमे में परिजन

Deoria News : देवरिया जिले में धान की फसल की सिंचाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची थाना तरकुलवा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में शोक है। पूरा गांव इस घटना से हैरान है।

बताते चलें कि देवरिया जिले के थाना तरकुलवा क्षेत्र के रामपुर खास में रमेश पटेल (50 वर्ष) गुरुवार की दोपहर धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी मौसम का मिजाज बदला। अचानक गरज के साथ हल्के छींटे पड़ने लगे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।

अस्पताल ले गए
दूसरे खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा, तो आनन-फानन में अचेत पड़े किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले गए। वहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जब मौत की जानकारी मृतक की पत्नी-बच्चों को हुई, तो वे अस्पताल पहुंचे। पत्नी, पति की मौत से बेसुध हैं।

परिवार का पालन पोषण करते थे
किसान रमेश पटेल पर अपने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मृतक की पत्नी बिंदा देवी (45 वर्ष), बेटी कुमकुम (24 वर्ष), बेटा अभिषेक (20 साल) और आलोक (15 वर्ष) का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव इस दुःखद हादसे से हैरान है।

मुआवजा मिलेगा
इस घटना पर सदर एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि तारकुलवा क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गयी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह एक प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा में जो भी आर्थिक मुआवजा देय होगा, वह मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।

Related posts

5G Spectrum Auction : अंबानी और अडाणी के बीच होगा मुकाबला, इन 4 कंपनियों ने किया आवेदन

Abhishek Kumar Rai

रोड और नाली निर्माण में खामी पर सीडीओ सख्त : कार्रवाई का दिया आदेश, कमियों को ठीक कराने…

Sunil Kumar Rai

कांग्रेस के नए खेवनहार बने मल्लिकार्जुन खड़गे : अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को 8 गुना वोटों से हराया, पराजित पक्ष ने जताई आपत्ति

Sunil Kumar Rai

देवरिया और कुशीनगर समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी : भारी बारिश और शीतलहर बिगाड़ेगी हाल

Satyendra Kr Vishwakarma

तैयारी : देवरिया और कुशीनगर समेत 24 जिले अति संवेदनशील सूची में शामिल, निपटने के लिए सीएम ने बनाया प्लान

Harindra Kumar Rai

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!