उत्तर प्रदेशखबरें

उपलब्धि : डॉ मंजरी गुप्ता को मिलेगा सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, देखें अन्य विजेताओं की लिस्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान (Uttar Pradesh Hindi Sansthan) द्वारा संचालित ‘‘बाल साहित्य संवर्द्धन’’ योजना के तहत 7 बाल साहित्यकारों को ‘‘बाल साहित्य पुरस्कार (Children’s Literature Award) 2020’’ से सम्मानित किया जायेगा। हरियाणा की डाॅ मंजरी शुक्ला को सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

इसके साथ ही सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान श्याम पलट पाण्डेय को, अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान डाॅ अनिता भटनागर जैन को, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान श्याम नारायण श्रीवास्तव को दिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त डाॅ रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान रवीन्द्र प्रताप सिंह को, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान कल्पना कुलश्रेष्ठ को तथा उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान सिराज अहमद को दिया जायेगा।

प्रत्येक सम्मान की धनराशि 51 हजार रूपये है। सम्मानित बाल साहित्यकारों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर अलंकृत किया जायेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक पवन कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उप्र हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत बाल साहित्य सम्मानों के लिए गठित समिति की बैठक गुरुवार को डाॅ सदानन्द प्रसाद गुप्त कार्यकारी अध्यक्ष उप्र हिन्दी संस्थान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से विचार कर समिति ने बाल साहित्य सम्मान के लिए चयन किया।

Related posts

Deoria News : लोकपर्व जीवित्पुत्रिका जिउतिया पर देवरिया में रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल

Sunil Kumar Rai

अजब-गजब : दुकान के डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अचानक दिखने लगे ‘अश्लील मैसेज,’ राजनीतिक हुआ मामला

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 95000 छात्रों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया संदेश : जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, लोगों से की ये अपील

Shweta Sharma

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

वकील की हत्या के मामले में विपक्ष हमलावर : जानें क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सुनील गुप्ता

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!