खबरेंदेवरिया

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री का जताया आभार, सरकार के फैसले पर मिठाई बांट कर मनाई खुशी

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के किसान हित मे प्रदेश में 2100 नए राजकीय नलकूपों की स्थापना के लिये पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार प्रकट किया।

किसानों को लाभ मिलेगा

इस अवसर उपस्थित जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि किसानों के हित मे नलकूपों की स्थापना का ऐतिहासिक फैसला सरकार ने लिया है। हम सभी इस निर्णय का स्वागत करते है। जिलाध्यक्ष भाजपा अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सीमांत किसान भाइयो को लाभ पहुँचेगा। सरकार के निर्णय से किसानों की फसल अब सिंचाई के अभाव में बर्बाद नही होगी।

कृषि मंत्री की पहल पर लिया फैसला

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने  841 करोड़ 98 लाख 83 हजार की लागत से नवीन राजकीय नलकूपों की स्थापना का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से किसान भाइयों में खुशी की लहर है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय पदाधिकारी रमेश सिंह, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा महामंत्री हरीश त्रिपाठी, अजय सिंह अन्नू ,जिला मंत्री रानू सिंह, मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र, दिनेश गुप्ता, सत्येन्द्र तिवारी, गोलू यादव, रंजन मणि, अजित भारती, मयंक उपाध्याय, विपिन सिंह, आनंद मणि उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी के मुख्य शहरों के आसपास जल्द चलेंगे इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स : ईज ऑफ लिविंग पर ये बोले मुख्यमंत्री

Rajeev Singh

Kanpur-Ghaziabad Corridor : सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे कानपुर से गाजियाबाद, पूर्वांचल और बिहार का सफर होगा आसान, 9 एजेंसी ने लगाई बोली

Harindra Kumar Rai

अब किसी भी जनपद में कराया जा सकेगा वाहनों का फिटनेस टेस्ट : योगी सरकार ने जारी की अधिसूचना

Rajeev Singh

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा, दो कर्मियों पर कार्रवाई, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने संगम नगरी में तैयारियों को परखा: अधिकारियों की सराहना की, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 29 जनवरी को चलेगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान : हर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा टीका

Rajeev Singh
error: Content is protected !!