खबरेंनोएडा-एनसीआर

लर्निंग : एकेटीयू के छात्रों ने सीखी डाटा मैनेजमेंट की बारीकियां, एक्सपर्ट ने दी खास जानकारी

Noida News : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (Dr APJ Abdul Kalam Technical University) के नोएडा स्थित यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, नोएडा में मंगलवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रोग्रामिंग पाठशाला के सह-संस्थापक, अनूप गर्ग ने “डेटा, डिजाइन और स्केल” के विषय पर व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान का उद्देश्य डाटा के नए युग में डिज़ाइन की सोच कैसे अलग होगी और भविष्य में उत्पादों के डिजाइन में डाटा के महत्व पर विस्तृत चर्चा करना रहा।

सत्र के दौरान उन्होंने टेक प्रोडक्ट डिज़ाइन और मैनेजमेंट में डाटा के महत्व के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे किसी टेक प्रोडक्ट का स्केल, डिज़ाइन प्रक्रिया को प्रभावित करता है। उन्होंने टेक प्रोडक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिजाइन के विद्यार्थियों के भविष्य के दायरे के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि उपयोगकर्ता व्यक्तिगत रूप से डिज़ाइन प्रक्रिया को बहुत प्रभावित करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपनी स्टार्टअप यात्रा पर चर्चा की और बताया कि कैसे विद्यार्थी एक सफल स्टार्टअप के निर्माण की दिशा में काम कर सकते हैं। व्याख्यान में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अनूप प्रोग्रामिंग पाठशाला के सह-संस्थापक हैं, जो एक एडुटेक है। जिसका उद्देश्य निश्चित परिणामों के साथ शिक्षा तक पहुंचना है। उन्होंने पहले आईआईटी बीएचयू से स्नातक किया और ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया है। एकेटीयू, लखनऊ के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र ने इस बारे में जानकारी दी।

Related posts

2 महीने में यूपी परिवहन निगम के 249028 बसों की हुई जांच : हजारों यात्री मिले बिना टिकट, सरकार ने जुटाया करोड़ों का राजस्व

Abhishek Kumar Rai

नोएडा में अफसरों के काम का बदलेगा तरीका : लगानी होगी ये लिस्ट, डीएम ने विभागों का किया निरीक्षण

Swapnil Yadav

डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे देवरिया के स्कूल : बीएसए ने किया निरीक्षण, मांगा जवाब

Rajeev Singh

BREAKING : यूपी बोर्ड के करोड़ों छात्रों को परीक्षा में बैठने का फिर मिलेगा मौका, इन विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी राहत

Harindra Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : 91 किमी लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, चंद घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

चिंताजनक : माफिया ने 135 साल पुराने गवर्मेंट इंटर कॉलेज पर किया कब्जा, बाहर पढ़ने को मजबूर बच्चे, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!