खबरेंदेवरिया

9 आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण : सांसद-विधायक और जिलाधिकारी ने कार्यकत्रियों के कार्यों को सराहा, कही ये बड़ी बात       

-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

-जनपद के 9 आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ लोकार्पण

-आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सक्षम पत्रिका एवं वजन मशीन का हुआ वितरण

Deoria news : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निर्मित 501 आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण व 199 आंगनवाड़ी भवनों के शिलान्यास का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ स्थित मुख्यालय से किया। 

लाइव देखा

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद देवरिया के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। सांसद रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP), सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र चौरसिया (Surendra Chaurasia MLA), जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान जनपद के कुल 9 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया।

कुपोषण में कमी आई है

देवरिया के सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों की वजह से प्रदेश में कुपोषण का स्तर अत्यंत कम हो गया है। बच्चों को उचित विकास के लिए पुष्टाहार एवं उचित वातावरण मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषाहार प्राप्त करने के लिए ₹6000 सीधे खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि वे अपने कार्यों को औपचारिकता से आगे बढ़ कर प्रमाणिकता के साथ करें, जिससे समूचा समाज लाभान्वित हो सके।

सुधार देखा जा रहा

सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव का विकास करने की है। आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा दिए जाने वाले पुष्टाहार से बच्चों के पोषण स्तर में व्यापक सुधार देखा जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उचित माहौल भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना की।

9 केंद्रों का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान जनपद के 9 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया। इन केंद्रों का लोकार्पण किया गया,

उनमें –

रुद्रपुर का कृतपुरा

बरहज का बड़कागांव

बनकटा का टड़वा

लार का चनुकी

भाटपार रानी का भिंडा मिश्र

बैतालपुर का सकरापार खुर्द

देसही का बेलवा बाजार एवं

हेतिमपुर तथा तरकुलवा का कैथवलिया शामिल है।

ये रहे मौजूद

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सक्षम पुस्तिका एवं वजन मशीन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला युवा कल्याण अधिकारी नितेश राय सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अलाव पर चर्चा : भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने किसानों संग की चर्चा, योजनाओं पर…

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : आधार एकत्रीकरण अभियान में देवरिया प्रदेश में दूसरे स्थान पर, अब तक इतने फीसदी लोगों ने दी जानकारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : पुलिस की पिटाई से हुई गैंगस्टर की बेटी की मौत! 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, थाना प्रभारी पर हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

इतिहास रचने से चूका इसरो : SSLV की पहली उडान टर्मिनल चरण में डाटा लॉस का शिकार हुई, इस खामी ने किया निराश

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : योगी सरकार ने इस तरह पूरे किए अन्नदाता के सपने, पूर्वांचल को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें खास रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

बिना तैयारी जिलाधिकारी की मीटिंग में पहुंचे अधिकारी : 2 तहसीलदारों पर गिरी गाज

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!