खबरेंदेवरिया

देवरिया की सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित : अलका सिंह को फिर मिला मौका, पढ़े पूरी लिस्ट

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी ने देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक बार फिर अलका सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की तरफ से उनके नाम की घोषणा होने पर राघव नगर स्थित उनके आवास पर पहुंच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। गौरा बरहज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पार्टी ने अमरेंद्र गुप्त पर भरोसा जताया है।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से निकाय चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय, संजय राव, संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन मिश्र, अजय सिंह अन्नू, संजय तिवारी, प्रवीण तिवारी, अजित मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, विक्रांत पाण्डेय, हीरा प्रसाद, गोविन्द मणि, व्यास मिश्रा, अरविन्द सिंह मामा, पुनीत सिंह, राजन सिंह, अंजली देवी, अभय सिंह आदि रहे।

राजेश सिंह मन्टू को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
सलेमपुर
नगर पंचायत में भाजपा ने राजेश सिंह उर्फ मन्टू सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मन्टू सिंह इसके पहले सलेमपुर के ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं। इनके पिता स्व राम बहादुर सिंह ग्राम सभा बंजरिया के प्रधान रहे है।

वर्तमान में इनका निवास लोहिया नगर वार्ड नम्बर 11 सलेमपुर में है। राजेश सिंह मन्टू ने भाजपा की नीतियों को मानते हुए विभिन्न पदों पर निष्ठा पूर्वक कार्य किया है। इन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना काल मे जरूरतमन्द लोगो की सेवा की। राजेश सिंह मन्टू को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे ने बताया कि इस बार नगर पंचायत सलेमपुर में भाजपा बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। अशोक पाण्डेय ने कहा कि राजेश सिंह मन्टू को लोग पसन्द करते हैं, इनको प्रत्याशी बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस बार भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा की जीत से ही सलेमपुर का सर्वांगीण विकास सम्भव है।

इस अवसर पर रामदास मिश्र, रविशंकर मिश्र, शक्ति सिंह, हितेन्द्र तिवारी, रामनारायण सिंह, धनन्जय चतुर्वेदी, अशोक सिंह, राघवेंद्र पासवान आदि ने बधाई दी।

मझौलीराज में रत्नेश मिश्रा को मिला मौका
मझौलीराज में भाजपा प्रत्याशी रत्नेश मिश्रा को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। रत्नेश मिश्र भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की हर गतिविधियों में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहते हैं।

भाजपा से इनको टिकट मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी लोग पूर्ण मनोयोग के साथ कमल खिलाने का काम करेंगे। रत्नेश 45 वर्ष के हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता परास्नातक है। इस अवसर पर अजय दूबे वत्स, आशुतोष तिवारी, हितेन्द्र तिवारी, धर्मबीर सिंह, अतुल मिश्र बांके बाबा, हिमांशु मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

कोल, थारू समेत कई समुदाय और वनटांगिया के लिए वरदान साबित हुए योगी, जानें कैसे लाखों लोगों का बदला जीवन

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : 29 सितंबर को देवरिया दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, चौथी बार तय हुआ कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

गोरखपुरः इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन भी रहे मौजूद

Sunil Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : परिजन पूरी रात नदी किनारे लाड़ले का करते रहे इंतजार, सुबह शव मिलने से मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल, धान खरीद और उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!