खबरेंदेवरिया

B. ed Entrance Exam 2022 : बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, ये प्रतिबंध लागू रहेंगे

Deoria News : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022-23 (B.ed Entrance Exam 2022) की लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 06 जुलाई को किया जायेगा। इस परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 गज की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 लगाने का निर्देश अपर मुख्य सचिव शासन ने दिया है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कुंवर पंकज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में धारा-144 दो माह के लिये लागू किया गया है। उक्त परीक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी जारी किया गया है।

इसके मुताबिक –

-परीक्षा केन्द्र के आस-पास 100 गज की परिधि में 05 या उससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होगें

-परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा

-परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं

-आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा।

-परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा

-प्रश्न पत्र को परीक्षा केंद्र के से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

-इसके अतिरिक्त 17 जून को धारा-144 के अन्तर्गत पारित आदेश भी प्रभावी रहेगा।

मशीनें बंद रहें

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा के दिन परीक्षा शुरू होने के दो घण्टा पहले ही यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केन्द्रों के बाहर एक भी फोटो स्टेट की मशीनें न खुली रहें। यदि एक भी फोटो मशीन खुली हो, तो उसे तत्काल बन्द करा दिया जाए। इन आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

Related posts

खास खबर : योगी सरकार ने 5 साल में यूपी को देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

देवरिया में शुरू हुई हल्दी की प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग: किसानों में उत्साह, प्रशासन करेगा हर तरह से मदद

Rajeev Singh

बजट में यूपी को 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की सौगात : शिक्षा में होंगे बड़े सुधार

Laxmi Srivastava

BIG NEWS : यूपी में 21 आईपीएस अफसरों के तबादले, विपिन टाडा को गोरखपुर से सहारनपुर भेजा गया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

पीएम कुसुम योजना में बेहद सस्ती कीमत में मिल रही सोलर पंप : सरकार दे रही सब्सिडी, ऑनलाइन करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!