खबरेंदेवरिया

राहुल गांधी के सेना वाले बयान पर भड़की भाजपा : देवरिया में फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Deoria News : भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश में हुए हिंसक झड़प पर कांग्रेस (Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सेना पर दिये बयान से भाजपा भड़की हुई है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैतालपुर ब्लॉक के सामने राहुल गांधी का पुतला जला कर विरोध जताया।

जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी सेना का अपमान कर रहे हैं। वह देश के अन्दर भ्रम फैलाकर सेना को अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस को राहुल गांधी को फौरन पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। राहुल पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा कर सेना को अपमानित कर चुके हैं।

मण्डल अध्यक्ष बैतालपुर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सेना पर बयान देकर पूरे भारत का अपमान किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता और बहादुर जवानों से माफी मांगनी चाहिये। मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्र विरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है।

बताते चलें कि राहुल गांधी ने अपने बयान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि चीन, भारत के जवानों को पीट रहा है। इसी बयान पर भाजपा आपत्ति जता रही है। इस दौरान राजेश निषाद, शुभम मणि त्रिपाठी, मनोज यादव, सीपीएन सिंह, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह, विकास मणि, सतेंद्र सिंह, सोनू सिंह, बद्रीनाथ गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह आदि रहे।

Related posts

डीपीओ की जांच : देवरिया में बाल विकास विभाग के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मिले गायब, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Free Health Checkup camp : रोटरी क्लब देवरिया और मेदांता हॉस्पिटल 31 जुलाई को लगाएंगे निःशुल्क जांच शिविर, मुफ्त दवा भी मिलेगी

Sunil Kumar Rai

Manish Gupta Murder Case : मनीष गुप्ता की मौत का हर पहलू जांचेगी एसआईटी, दो दर्जन लोगों को शहर न छोड़ने का आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम की मानवीय पहल से डबडबाई असहाय पिता की आंखें : इस तरह जताया आभार

Sunil Kumar Rai

देवरिया के इस गांव में लगी डेढ़ दर्जन विभागों की चौपाल : किसानों को मिला मुफ्त डिकंपोजर, बीमार ग्रामीणों का हुआ फ्री इलाज

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ITI में एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और फीस

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!