खबरेंखेल

दु:खद : ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन, दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी निराश, हासिल किया था शीर्ष मुकाम

Australia : महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमी सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका चहेता स्टार अचानक दुनिया को अलविदा कह गया। भारत में भी उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।

फॉक्स क्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से शेन वॉर्न की मौत हो गई। फॉक्स वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि, “शेन अपने विला में अचेत हालत में पाए गए। चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।” हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी बाद में सार्वजनिक की जाएगी।

700 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए
शेन वार्न क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक थे। वार्न ने अपने शानदार करियर में 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट झटके। वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 194 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 293 विकेट झटके। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज बल्लेबाजी में भी कमतर न था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 3,154 रन बनाए थे। उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 1,018 रन बनाए।

शीर्ष मुकाम हासिल किया
इस महान लेग स्पिनर को खतरनाक स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। अपने करियर में उन्होंने कुल 1001 विकेट लिए। वह 1,000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर खेल के शिखर पर पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

Related posts

घर बैठे बनवाएं परिवार आईडी : हर फैमिली की होगी खास आईडी, ऐसे हर घर को रोजगार का लक्ष्य पूरा करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, भगवान बुद्ध को ऐसे किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

Children’s Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने जिला जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों संग बांटीं खुशियां, ऐसे मनाया बाल दिवस

Abhishek Kumar Rai

यूपी के तीन और शहरों में लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम  :  कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Rajeev Singh

डीएम ने विधि-विधान से पूजा कर धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ : किसान को मिठाई खिला कर दिया सम्मान, की ये अपील

Sunil Kumar Rai

मिनिस्टर विजय लक्ष्मी गौतम पर जमीन कब्जाने का आरोप : राज्य मंत्री ने बताया बदनाम करने की साजिश, जानें पूरा मामला

Rajeev Singh
error: Content is protected !!