उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम ने लखनऊ कौशल महोत्सव का किया समापन : शामिल हुईं 112 कंपनियां, जानें क्या रहा खास

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र माना जाता है। देश की यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के साथ जुड़ती है, क्योंकि देश के सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में हैं। हमारे युवा ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर हैं, जिन्हें एक मंच चाहिए, अपनी उड़ान को आगे बढ़ाने के लिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलम्बन की ओर अग्रसर करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से एक नई उड़ान, एक नई पहचान व मंच दिया है। डबल इंजन की सरकार युवाओं को नौकरी व रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी रविवार को लखनऊ कौशल महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 06 वर्षों में पीएम कौशल विकास योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के साथ-साथ श्रम व सेवायोजन के माध्यम से लगभग 16 लाख युवाओं का स्किल डेवलपमेण्ट किया है और 06 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी व रोजगार से जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह कार्यक्रम और तीव्र गति से बढ़ेगा। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि इण्डस्ट्रीज भी अपने साथ इंस्टीट्यूशन को जोड़ें और स्थानीय युवाओं के स्किल डेवलपमेण्ट में योगदान दें। अब हमारे युवाओं को घर, गांव व जनपद में ही रोजगार व नौकरी प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हमें अपने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा व क्षमता का उपयोग करना होगा, ताकि उत्तर प्रदेश, देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन सके। साथ ही, उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन सके। कौशल महोत्सव की इस लक्ष्य में महती भूमिका है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में इस दो दिवसीय कौशल महोत्सव का आयोजन कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया गया है। इस कौशल महोत्सव में 112 कम्पनियां शामिल हुई हैं, जो इस बात को सिद्ध करती हैं कि उत्तर प्रदेश में पोटेन्शियल है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ कौशल महोत्सव में हजारों नौजवानों को नौकरी, रोजगार व अप्रेण्टिसशिप के साथ जोड़ने की कार्यवाही की गई है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के स्केल को स्किल के साथ जोड़ने के एक नए अभियान का हिस्सा है। इण्डस्ट्री और इंस्टीट्यूशन का आपसी समन्वय युवाओं को नया अवसर प्रदान करता है। यह प्रत्येक स्तर पर देखने को मिल सकता है। आज नए-नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल – TTL) के मध्य 150 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के उन्नयन के लिए एमओए किया गया है। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के स्केल को स्किल डेवलपमेण्ट के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। इस एमओए से इन 150 आईटीआई में अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा। इन संस्थानों में दक्ष मैनपावर टीटीएल उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने आगे कहा, इससे हमारे 35,000 युवा ऑन जॉब ट्रेनिंग और अप्रेण्टिसशिप स्कीम के साथ जुड़ेंगे। राज्य सरकार मुख्यमंत्री अप्रेण्टिसशिप योजना के लिए कार्य कर रही है। विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययन करने वाले हमारे 7.5 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा, जिसके अन्तर्गत आधा मानदेय इण्डस्ट्री देगी और आधा मानदेय राज्य सरकार प्रदान करेगी। इस योजना से जुड़कर हमारे युवा अनुभवी, कार्यकुशल व स्वावलम्बी बनेंगे।

सीएम ने कहा कि अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर व बेहतर कानून व्यवस्था के कारण ही उत्तर प्रदेश में देश और दुनिया के निवेशक निवेश के लिए आ रहे हैं। राज्य सरकार आगामी 03 से 04 वर्षों में प्रदेश के 02 करोड़ से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी व रोजगार की सम्भावनाओं से जोड़ेगी तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में लगातार कार्य करती रहेगी। परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगी।

Related posts

Draupadi Murmu : पार्षद से पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनीं, अब भाजपा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया, जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में शराब की सभी दुकानें 26 जून को रहेंगी बंद, कड़ाई से होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ : 550 थानों की महिला बीट आरक्षियों को दी जाएगी पिंक स्कूटी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : हाट बाजार में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने उमड़े लोग, हजारों की हुई खरीदारी

Abhishek Kumar Rai

महिंद्रा ग्रुप की पहली पसंद बना यूपी : सीएम योगी से मिले चेयरमैन आनंद महिंद्रा, प्रदेश को निखारने में बनेंगे सहभागी

Harindra Kumar Rai

साइबर क्राइम के खिलाफ सीएम योगी का जबरदस्त एक्शन : हर थाने पर हेल्प डेस्क…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!