खबरेंदेवरिया

बड़ा फैसला : नो वेंडिंग जोन बनेंगे देवरिया के ये तीन मुख्य मार्ग, व्यापारियों ने की अंडरपास बनाने की मांग, डीएम ने दिया आश्वासन

-व्यापार मंडल की बैठक संपन्न

-व्यापारियों की समस्या का हो त्वरित निस्तारण: डीएम

-जाम से निजात दिलाने की कार्ययोजना बने: डीएम

Deoria News : विकास भवन स्थित गांधी सभागार में गुरुवार को व्यापार बंधु की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

नो वेंडिंग जोन बनेगा

व्यापारी नेताओं ने मोतीलाल रोड, जलकल रोड और मालवीय रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया। व्यापारी नेता पुरुषोत्तम मरोदिया ने जाम की समस्या से निजात पाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने इन मार्गों को नो वेंडिंग जोन बनाने और पटरी व्यवसायियों को निर्धारित स्थल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह को निर्देशित किया।

अंडरपास बनाने की मांग की

कसया ढाला रेलवे क्रॉसिंग एवं रेलवे माल गोदाम के कारण अत्यधिक जाम लगने का मुद्दा भी उठा और अंडरपास बनाने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

ढीले और जर्जर तार ठीक होंगे

जिलाधिकारी ने बिजली के ढीले और जर्जर तारों को हटाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। जिला अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार मंडल शक्ति कुमार गुप्ता ने जल भराव एवं पार्किंग स्टैंड से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने देवरिया शहर महायोजना 2031 के संबंध में भी सुझाव दिए।

ट्रैफिक पुलिस तत्पर है

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने व्यापारी नेताओं को अवगत कराया कि जाम से निजात दिलाने के ट्रैफिक पुलिस सजग है। उन्होंने शहर के ट्रैफिक रूट को वन-वे करने के संबंध में व्यापारी नेताओं से सुझाव भी आमंत्रित किए।

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, उपायुक्त जीएसटी पंकज लाल सहित विभिन्न अधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

दस्तक अभियान में चिन्हित होंगे इन लक्षण वाले मरीज : हर घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी, देवरिया प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : उसरा बाजार में खुलेगी बैंक ब्रांच, जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में यूपीपीसीएल और विद्युत निगम जानबूझ कर प्रोजेक्ट पूरा करने में कर रहे देरी, पढ़ें लापरवाही के कुछ मामले

Rajeev Singh

BIG NEWS : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, देवरिया डीएम से जांच की मांग

Sunil Kumar Rai

सीडीओ रवींद्र कुमार का आदेश : आधार बनाने में न हो कोताही, इन योजनाओं में शत प्रतिशत हुआ वेरिफिकेशन

Abhishek Kumar Rai

वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!