अंतरराष्ट्रीयअन्यखबरें

Russia Ukrain War : 1000 किमी का सफर अकेले तय कर यूक्रेन से दूसरे देश पहुंचा 11 साल का बच्चा, हाथ पर लिखा था ये नंबर

New Delhi : रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से लाखों जिंदगियां तबाह हो गई हैं। लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में दूसरे शहरों और देशों की तरफ जा रहे हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेन का 11 वर्ष का एक लड़का एक बैग, अपनी मां का लिखा नोट और हाथ पर लिखा एक टेलीफोन नंबर लिए अकेले 1,000 किमी का सफर तय करने के बाद स्लोवाकिया पहुंचा।

लड़का दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) का रहने वाला है। पिछले हफ्ते रूसी सेना ने यहां के बिजली संयंत्र पर कब्जा किया था। यहां तबाही मचाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए बच्चे के माता-पिता को यूक्रेन में रुकना पड़ा। एक अविश्वसनीय यात्रा पूरी करने के बाद वह बालक “अपनी मुस्कान, निडरता और दृढ़ संकल्प के साथ, एक सच्चे नायक की तरह” स्लोवाकिया पहुंचा। वहां के आंतरिक मंत्रालय ने एक फेसबुक पोस्ट में बच्चे को “पिछली रात का सबसे बड़ा नायक” की उपाधि दी।

1000 हजार किमी का सफर तय किया
रिपोर्ट के अनुसार, लड़के की मां ने उसे उसके रिश्तेदारों को खोजने के लिए ट्रेन से स्लोवाकिया की यात्रा पर भेजा। उसके पास एक प्लास्टिक बैग, एक पासपोर्ट और मुड़े हुए नोट में एक संदेश था। जब लड़का अपने पासपोर्ट, मुड़े हुए कागज के टुकड़े के साथ अपने हाथ पर लिखे फोन नंबर के साथ स्लोवाकिया पहुंचा, तो सीमा पर तैनात अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने फोन नंबर के जरिए राजधानी ब्रातिस्लावा (Bratislava) में उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया और बच्चे को उन्हें सौंप दिया।

प्रशंसा की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के की मां ने स्लोवाक सरकार और पुलिस को उसकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद देने के लिए एक संदेश भेजा। स्लोवाकिया के गृह मंत्रालय ने लड़के की “निडरता और दृढ़ संकल्प” की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर एक कमेंट पोस्ट किया।

मदद की
मंत्रालय ने लिखा, “उसके पास एक प्लास्टिक बैग, पासपोर्ट और हाथ पर फोन नंबर लिखा हुआ था। वह पूरी तरह से अकेला आया था क्योंकि उसके माता-पिता को यूक्रेन में रहना पड़ा था।” वॉलन्टियर्स ने उसकी देखभाल की, उसे एक गर्म स्थान पर ले गए और उसे भोजन और पेय प्रदान किया, जिसे उसने अगले सफर के लिए पैक किया।”

Related posts

देवरिया में इस दिन 16 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी कीड़े मारने की दवा : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Rajeev Singh

देवरिया : गेंहू की खरीद में पिछड़ा जिला, डेढ़ महीने में 10 फीसदी से भी कम हुआ क्रय

Abhishek Kumar Rai

किसानों के लिए ‘अमृत’ योगी सरकार का बजट : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कृषि क्षेत्र के लिए खोला पिटारा

Laxmi Srivastava

गन्ना खरीद और घटतौली की जांच के लिए टीम गठित : प्रतापपुर चीनी मिल में 5 दिसंबर से होगी पेराई

Sunil Kumar Rai

व्हॉट्सअप से पकड़ा गया प्रधानाचार्य का झूठ : डीएम ने वेतन रोका, पढ़ें देवरिया के मठिया तिवारी स्कूल का हाल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!