खबरेंदेवरिया

देवरिया का बढ़ाया मान : जनपद की बेटी कंचन यादव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया सम्मान, डीडीयू में मिला अवार्ड

Deoria / Salempur News : देवरिया जिले के सलेमपुर के चौरिया निवासी अनिल यादव की पुत्री कंचन यादव को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deendayal Upadhyaya Gorakhpur University, Gorakhpur) में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने इंटरनेशनल पोस्टर एवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कंचन यादव के पिता सलेमपुर स्टेशन पर स्टेशन मास्टर हैं। वह बेटी की लगातार सफलता से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अभिभावक यदि बेटे और बेटी में फर्क नहीं करें, तो बेटियाँ उन्हें गर्व करने का मौका जरूर देंगी।

गोल्ड मेडल मिला था

कंचन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर राष्ट्र चेतना उत्सव विजन 2047 के तहत आयोजित तीन दिवसीय बेस्ट पोस्टर अवार्ड प्रतियोगिता (Best Poster Award) में यह कामयाबी हासिल की है। इससे पहले 2017 में कंचन को दीनदयाल उपाध्याय बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया था।

पीएचडी कर रही हैं

कंचन यादव ने बीएससी इलाहाबाद से तथा इंटर गोरखपुर से किया है। वर्तमान में वह गोरखपुर विश्विद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी से पीएचडी कर रही हैं। सम्मान समारोह में राज्यपाल उत्तर प्रदेश के साथ अदम्य चेतना फाउंडेशन की चेयरमैन एवं कोफाउंडर तथा कर्नाटक राज्य की भाजपा की उपाध्यक्ष मौजूद थीं।

राज्य मंत्री सहित इन लोगों ने दी बधाई

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (State Minister Vijay Laxmi Gautam), भाजपा नेता अवधेश यादव, अजय दूबे वत्स, वीरेंद्र कुशवाहा, अमरनाथ सिंह, रजवंत सिंह, अभिनाश यादव, आदित्य पटेल, संदीप, राजेश कुशवाहा, अमित गुप्ता, अमित उपाध्याय, अनूप उपाध्याय आदि ने कंचन और परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related posts

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस : सीएम योगी हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण, इन गांवों को देंगे पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

ज्यादा चार्ज लेने वाले सुविधा केंद्रों पर होगी कार्रवाई : डीएम ने मांगी लिस्ट, जानें तय शुल्क दरें

Sunil Kumar Rai

अवैध खनन पर ड्रोन से नजर रख रही योगी सरकार : हजारों वाहन जब्त, बुंदेलखंड में लगा करोड़ों का जुर्माना

Abhishek Kumar Rai

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai

वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए आज चल रहा विशेष अभियान : हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, भरने होंगे ये फॉर्म

Sunil Kumar Rai

विलुप्त होती लोक कलाओं को पुनर्जीवन देगी योगी सरकार : कलाकारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!