खबरेंदेवरिया

DEORIA : देवरिया में 11000 आयुष्मान कार्ड सत्यापन के लिए पेंडिंग, सीडीओ ने आईएसए के अधिकारी को दी चेतावनी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आयुष्मान पखवाडा 15 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक चलाये जाने के निर्देश के क्रम में उन्होंने सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर जनपद के समस्त ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर सभी छूटे हुए लाभार्थियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन जनपद के प्रत्येक ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र और आशा के द्वारा कोटेदार के दुकानों पर कैम्प लगाकर अन्त्योदय राशन लाभार्थियों तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान तथा श्रमिक व भवन निर्माण कारीगरों के चयनित छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे।

कैंप लगाकर बनेंगे कार्ड

पखवाड़ा के दौरान अब तक बने 11000 आयुष्मान कार्ड जो अभी तक आईएसए संस्था से सत्यापित नहीं हो पाये हैं, उनको सत्यापित कराए जाने के लिए आईएसए संस्था के जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष निषाद को कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही कार्ड सत्यापित न होने की अवस्था मे उचित दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सभी पंचायतों में माइक्रोप्लान बनाकर प्रातः 09:00 बजे से शायं 05:00 बजे तक कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्काल निस्तारित किया जा सकेगा

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है जनपद स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन के लिए आईसीसीसी में सम्बन्धित विभाग के एक-एक कर्मचारी अवश्य बैठेंगे, जिससे कार्ड बनाये जाने में किसी भी समस्या को तत्काल निस्तारित किया जा सके।

ये रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, डीसीपीएम एनएएम, आदित्य विक्रम सिंह यादव कोआर्डिनेटर आईसीसीसी देवरिया, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी,जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान व आयुष्मान टीम देवरिया, जिला कार्यक्रम समन्वयक आईएमए आदि मौजूद रहे।

Related posts

अयोध्या की तर्ज पर नैमिष तीर्थ को संवारेगी योगी सरकार : 88000 ऋषियों की तपोस्थली के विकास पर ये बोले संत

Rajeev Singh

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बच्चों को दिया उपहार : जिला सह संयोजक नरेंद्र तिवारी बोले-शिक्षा की चोट से निरक्षरता की बेड़ी तोड़ रही भाजपा सरकार

Shweta Sharma

यूपी : 2100 से ज्यादा बूथ पर शुरू हुआ बच्चों के टीकाकरण का महा अभियान, जानें क्या बोले सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

देवरिया में शांतिपूर्ण रहा MLC Election 2023 : पड़े 36 प्रतिशत वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Sunil Kumar Rai

PM KUSUM Scheme : पीएम कुसुम योजना में सोलर पम्प के लिए किसान 5 अगस्त तक करें भुगतान, जानें तरीका और क्षमतावार कीमत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!