खबरेंदेवरिया

PM KUSUM Scheme : पीएम कुसुम योजना में सोलर पम्प के लिए किसान 5 अगस्त तक करें भुगतान, जानें तरीका और क्षमतावार कीमत

Deoria News : देवरिया के उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 जुलाई से जनपद के कृषकों ने टोकन के माध्यम से सोलर पम्प बुक कराया है।

5 अगस्त तक जमा करें

इसमें अवशेष लक्ष्य के अनुरूप पुनः निदेशालय से टोकन को कन्फर्म करते हुए कृषक के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से अवगत कराया गया है। इसका टोकन प्रिन्ट निकालते हुए किसी भी इण्डियन बैंक की शाखा में 5 अगस्त तक निर्धारित विवरण के अनुसार धनराशि जमा किया जाना है।

-2 एचपी डीसी सरफेस पम्प  के लिए कन्फर्म टोकन की कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 57810, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग की व्यास (इंच में) 04, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 22 निर्धारित की गई है।

-इसी प्रकार 2 एचपी एसी सरफेस पम्प के लिए कन्फर्म टोकन की कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 57810, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग की व्यास (इंच में) 04, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 22 निर्धारित की गई है।

-2 एचपी डीसी सबमर्सिबल पम्प के लिए कन्फर्म टोकन की कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 5883, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग की व्यास (इंच में) 04, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 50 निर्धारित की गई है।

-2 एचपी एसी सबमर्सिबल पम्प के लिए कन्फर्म टोकन की कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 59171, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग की व्यास (इंच में) 04, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 50 निर्धारित की गई है।

-3 एचपी डीसी सबमर्सिबल पम्प के लिए कन्फर्म टोकन की कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 77806, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग की व्यास (इंच में) 06, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 150 निर्धारित की गई है।

-3 एचपी एसी सबमर्सिबल पम्प के लिए कन्फर्म टोकन की कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 77384, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग की व्यास (इंच में) 06, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 150 निर्धारित की गई है।

-5 एचपी एसी सबमर्सिबल पम्प के लिए कन्फर्म टोकन की कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 109255, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग का व्यास (इंच में) 06, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 200 निर्धारित की गई है।

-7.5 एचपी एसी सबमर्सिबल पम्प के लिए कन्फर्म टोकन का कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 148850, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग का व्यास (इंच में) 08, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 300 निर्धारित की गई है।

-10 एचपी एसी सबमर्सिबल पम्प के लिए कन्फर्म टोकन के कृषक अंश के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि 185722, क्षमतावार सोलर पंप के लिए बोरिंग का व्यास (इंच में) 08, क्षमतावार सोलर पंप के लिए अधिकतम जल स्तर (फीट में) 300 निर्धारित की गई है।

इस खाते में जमा करें

खाता धारक का नाम, नोडल अधिकारी (पीएम कुसुम), खाता संख्या – 7137069445, IFSC Code IDIB000A530, इण्डियन बैंक के किसी भी शाखा में धनराशि जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि को जमा करने के बाद कृषक कृषि विभाग देवरिया से तत्काल संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम ने खुदिया बुजुर्ग गांव के प्रधान के अधिकार छीने, सचिव को किया निलंबित, जांच में मिले भ्रष्टाचार पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

यूपी के इस जिले में 2950 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेंगे कारोबारी : 23 प्रस्तावों पर प्राधिकरण ने लगाई मुहर

Abhishek Kumar Rai

अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगा : सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 5 पशु चिकित्साधिकारियों पर एक्शन : सीडीओ ने मांगा जवाब, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

Deoria News : सीडीओ ने लंबित रिट याचिकाओं की समीक्षा की, इन विभागों में पेंडिंग हैं प्रकरण, अवमानना हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

एसडीएम और एसीपी ने जेवर के बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा : इन इलाकों में जमा हुआ पानी, यमुना में जलस्तर…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!