खबरेंदेवरिया

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बच्चों को दिया उपहार : जिला सह संयोजक नरेंद्र तिवारी बोले-शिक्षा की चोट से निरक्षरता की बेड़ी तोड़ रही भाजपा सरकार

Deoria news : विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day 2022) के अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने नवयुवक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरैना सलेमपुर के बच्चों में कापी, पेंसिल, रबड़ इत्यादि का वितरण किया।

इस दौरान भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक नरेंद्र तिवारी ने कहा कि 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करना है। जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। देश के जितने ज्यादा लोग साक्षर होंगे, देश उतनी ही उन्नति करेगा।

बेहद जरूरी है शिक्षा

उन्होंने कहा कि साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से एक है। साक्षर व्यक्ति न सिर्फ अपना जीवन बेहतर बना सकता है बल्कि ग़रीबी उन्मूलन, जनसंख्या को नियंत्रित करने, बाल मृत्यु दर को कम करने जैसी चीजों में भी मदद कर सकता है। आज के दिन को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में जब 1966 में मनाने का निर्णय लिया गया, तब कई देशों की साक्षरता काफी नीचे थी।

भाजपा सरकार बढ़ा रही साक्षरता

आज भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर शिक्षा देने के लिये विभिन्न प्रकार से काम कर रही। ताकि अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाया जा सके। भाजपा की सरकार शिक्षा की चोट से निरक्षरता की बेड़ी को तोड़ने का काम कर रही। भाजपा सरकार में स्कूलों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएं जा रहे है।

ये हुए शामिल

इस दौरान शिवेश दूबे, दिनेश यादव, अजय दूबे वत्स, अभिषेक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, सुभाष दूबे, अभिमन्यु उपाध्याय, चंद्र किशोर पाण्डेय, ताहिर खान, रमेश तिवारी, उमेश चंद दूबे आदि रहे।

Related posts

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने 525 किसानों को पौधा देकर सम्मानित किया, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार के 103 बच्चों को मिला स्कूल बैग : जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Satyendra Kr Vishwakarma

योगी की मौजूदगी में डॉ दिनेश शर्मा ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन : सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Mulayam Singh Yadav : सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुःख, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

Sunil Kumar Rai

वोटर लिस्ट में संशोधन से जुड़ी बड़ी खबर : एडीएम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए ये आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!