खबरेंदेवरिया

Deoria news : गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला करेगा किसान मोर्चा, तैयारी पूरी

Deoria news : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा जनपद के बरहज ब्लाक के बिजौली भैया गांव में गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर आयोजित प्रेस वार्ता में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजयेश्वरी सिंह और जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद देवरिया के 50 किसान भाइयों को किसान मोर्चा 24 और 25 सितम्बर को बरहज ब्लाक के बिजौली भैया गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये कार्यशाला का आयोजन कर उनको प्रशिक्षित करेगा।

कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह करेंगे। 24 सितम्बर को किसान भाइयों को सैद्धान्तिक रूप से प्रशिक्षक आशीष कुमार सिंह प्रशिक्षित करेंगे। दूसरे दिन 25 सितम्बर को प्रायोगिक रूप में किसानों को गौ आधारित खेती के लिये प्रशिक्षण दिया जाएगा।

किसानों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। नेताद्वय ने बताया कि किसान मोर्चा देवरिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। किसान भाइयों के भोजन और जलपान की व्यवस्था भी प्रशिक्षण स्थल पर की जा रही है।

Related posts

अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: इस दिन जमा कर सकेंगे आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : नई औद्योगिक नीति से निवेशकों को लुभाएगी योगी सरकार, 100 दिन में शुरू होगा ये खास मिशन

Sunil Kumar Rai

बीईओ बरहज को कारण बताओ नोटिस जारी : इस वजह से सीडीओ ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

डीएम की अगुवाई में हुई डीटीएफ की बैठक : इस प्लान से बीमारियों को हराएगा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

12 करोड़ कृषकों को मिली सम्मान निधि : देवरिया में किसान मोर्चा ने दिखाया प्रसारण, जनप्रतिनिधि बोले- पीएम ने दिया दिवाली गिफ्ट

Rajeev Singh

DEORIA : पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी का हुआ स्वागत, विपक्षियों पर हुए हमलावर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!