उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पशुओं के झुंड से ठहरा ट्रैफिक, अखिलेश यादव ने फोटो शेयर कर किया कटाक्ष, जानें क्या कहा

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) की एक तस्वीर शेयर कर राज्य सरकार (Yogi Adityanath government) पर हमला बोला है। फोटो में एक्सप्रेस वे पर अनाथ पशुओं का झुंड आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस वजह से यातायात प्रभावित रहा।

इस पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का हाल। अगर अनाथ पशुओं से बचकर धीरे-धीरे ही चलना है, तो एक्सप्रेस-वे का क्या मतलब है। भाजपा सरकार क्या अपनी कमाई के लिए इन चौपायों से भी टोल-टैक्स वसूल रही है। गति तब तक ही अच्छी और सुरक्षित है, जब तक कोई बाधा या दुर्घटना की वजह न हो।”

रेट लिस्ट जारी हुआ
बताते चलें कि इसी महीने 1 मई से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन शुरू हुआ है। यूपीडा ने विभिन्न वाहनों के लिए टोल टैक्स का रेट लिस्ट जारी कर दिया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ’लखनऊ से गाजीपुर’ तक विभिन्न वाहनों के लिए वर्ष 2022-23 के लिये टोल दरें (25 प्रतिशत की छूट के साथ) निर्धारित की गयी हैं।

इसमें –
-कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये
-हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये
-बस या ट्रक के लिए 2145 रुपये
-भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम) भू-गतिमान उपस्कर (ईएमआई) या बहुधुरीय यान (एमएवी) (3 से 6 धुरीय) के लिए 3285 रुपये तथा
-विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड वेहिकल) (7 या अधिक धुरीय) के लिए 4185 रूपये होगी।

12 पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहेंगे
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित टोल प्लाजाओं के संचालन, टोल कलेक्शन तथा 6 एम्बुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहन (आवश्यक कार्मिकों सहित) उपलब्ध कराए जाने के लिए चयनित एजेंसी को मंत्री परिषद द्वारा अनुमोदन पहले ही दिया जा चुका है।

सुरक्षा सुनिश्चित होगी
राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व प्राप्त होने के साथ-साथ वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें त्वरित चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। इस निर्णय से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Related posts

विश्व हिंदू परिषद की बड़ी तैयारी : देश के एक लाख गांवों में 24 लाख हितचिंतक बनाएगा संगठन, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : आईटीआई में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, इन वेबसाइट पर करें आवेदन

Shweta Sharma

देवरिया के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट : डेडलाइन बीतने के वर्षों बाद भी अधूरे, करोड़ों का फंड मिलने के बावजूद…

Sunil Kumar Rai

सिरजम देई में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : मिलीं तमाम कमियां, लापरवाह कर्मियों पर हुआ एक्शन

Swapnil Yadav

देवरिया का हेल्थ सिस्टम सुधारेगा Bill & Melinda Gates Foundation : टीम ने तमाम केंद्रों पर जाना हाल

Shweta Sharma

काकोरी रेल एक्शन की 98वीं वर्षगांठ : सीएम योगी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ, बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!