खबरेंदेवरिया

दो प्रसूताओं की मौत के बाद हुआ एक्शन : डीएम के आदेश पर रंजनी हॉस्पिटल सील, पंजीकरण भी निलंबित

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर सलेमपुर स्थित रंजनी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल का पंजीकरण भी निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति का गठन कर पूरे प्रकरण पर विस्तृत जाँच रिपोर्ट तलब की है।

सलेमपुर स्थित रंजनी हॉस्पिटल की कथित रूप से लापरवाही के चलते 19 सिंतबर को दो गर्भवती महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये है पूरा मामला

बताते चलें कि 4 दिन पहले मईल थाना क्षेत्र की और लार थाना क्षेत्र की दो प्रसूताओं को गांव की आशा प्रसव के लिए सलेमपुर स्थित सीएचसी लेकर आई। मामला जटिल होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद प्रसूताओं को कस्बे के रंजनी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।

गोरखपुर भर्ती कराया

ऑपरेशन के बाद दोनों प्रसूताओं में से एक ने बच्चा और दूसरी महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन थोड़ी देर में दोनों प्रसूताओं की हालत गंभीर हो गई। उसके बाद रंजनी हॉस्पिटल की एंबुलेंस से दोनों प्रसूताओं को बारी-बारी से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने किया हंगामा

सोमवार को दोनों प्रसूताओं का शव लेकर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने एंबुलेंस को कोतवाली के सामने खड़ा कर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर दोनों मृत महिलाओं के परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद जागे प्रशासन ने जांच-पड़ताल शुरू की।

Related posts

ऐतिहासिक रही अयोध्या की दीपावली : 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का बना गिनीज रिकॉर्ड, दीपोत्सव पर जगमग हुई श्रीराम की नगरी, देखें PHOTOS

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया में 15 अगस्त तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, टाउन हॉल में गूजेंगे देशभक्ति लोकगीत

Abhishek Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने इन बच्चों संग मनाई होली : जमकर हुई मस्ती, एडीएम वित्त ने दिया तोहफा

Abhishek Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर : विहिप ने प्रशासन को दी गंभीर चेतावनी, अवैध मजार और झूठे केस नहीं हटाए गए तो…

Satyendra Kr Vishwakarma

इंडस्ट्रियल एस्टेट उसरा बाजार का होगा कायाकल्प : बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, आधा दर्जन हाइमास्ट लाइट लगेंगी

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!