खबरेंदेवरिया

जलभराव का जायजा लेने निकले डीएम और एसपी : ग्रामीणों को हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त, अफसरों को दिए ये आदेश

-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मैरूंड ग्राम भदिला प्रथम के जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण
-राहत सामग्री व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
-नाव की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश, रात को पैरामेडिकल स्टाफ भी रहेगा तैनात

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने मंगलवार को बरहज तहसील अंतर्गत मैरुंड ग्राम भदिला प्रथम का निरीक्षण कर ग्रामवासियों को जलभराव की स्थिति में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन के उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी।

इस दौरान लोगों को आवश्यक एहतियाती उपायों से अवगत कराते हुए अधिकारियों को राहत सामग्री, खाद्यान्न सामग्री, पशुचारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं त्वरित रूप में उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया।

एंटी स्नैक वेनम रखें
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति में लोगों को सजग एवं जागरूक करके कई समस्याओं से राहत पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने एमओआईसी को गांव में एंटी स्नैक वैनम की डोज एहतियाती तौर पर रखने एवं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए रात को भी पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात करने का निर्देश दिया।

12 नाव चलेंगी
जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में क्लोरीन की टैबलेट, ओआरएस घोल सहित अन्य आवश्यक दवाएं वितरित की जाएं। ग्रामवासियों ने आवाजाही के लिए नाव की संख्या बढ़ाने की मांग की। वर्तमान में 6 नाव का प्रयोग ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। डीएम ने गांव की आबादी के दृष्टिगत 12 नाव तैनात करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि गाँव में पशुओं का टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाए। पशु चिकित्सक नियमित रूप से जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें।

दुरुस्त रहे हर व्यवस्था
डीएम जेपी सिंह ने डीएसओ को कार्डधारकों के अनाज उठान में सुविधा के लिए जिओ-टैगिंग फ्री करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों व राहत सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गांव में फॉगिंग करने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया।

200 पशुओं को लगा टीका
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में लोग पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह ने बताया कि पशु पालन विभाग ने आज भदिला प्रथम में 200 पशुओं का टीकाकरण किया व 165 पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा वितरित की।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ पंचम लाल, अधिशासी अभियंता (बाढ़) एनके जाडिया, डीएसओ संजय पांडेय, बीडीओ चंद्र भूषण यादव, एमओआईसी डॉक्टर हरेंद्र कुमार, डॉक्टर कंचन लता पांडेय, खुर्शीद आलम अंसारी, पंचायत सचिव नवनीत सिंह, लेखपाल अमरजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया में 53 आंगनवाड़ी भवनों का हुआ कायाकल्प : सीडीओ रवींद्र कुमार की लगन से हुआ संभव, जानें कैसे…

Sunil Kumar Rai

सम्मान समारोह : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय, कही ये बड़ी बात

Satyendra Kr Vishwakarma

दो महत्वपूर्ण बैठकों की तिथियां टलीं, जानें क्यों हुए बदलाव और कब होंगी ये मीटिंग

Swapnil Yadav

इस एप में मिलेगी सड़क दुर्घटना की हर जानकारी : घायलों को मिलेगा फौरन इलाज, देवरिया में दर्ज हुए 800 हादसे

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, टीमों के पहुंचने से मचा हड़कंप, मिली ये गड़बड़ी

Abhishek Kumar Rai

होटल, रेस्टोरेंट और पार्टी में शराब सर्व करने से पहले लें स्वीकृति : अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!