खबरेंदेवरिया

सम्मान समारोह : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय, कही ये बड़ी बात

Deoria News : विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विभिन्न माध्यमों से देश के सभी सांसदों का सर्वे कराया था कि वे जनता और कार्यकर्ताओं के बीच कितना सम्पर्क में रहते हैं। प्रधानमंत्री के कराये गये इस जनता और कार्यकर्ताओं से संपर्क की कसौटी पर देश में शीर्ष पांच सांसदों में स्थान पाने पर देवरिया सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी (Dr. Ramapati Ram Tripathi) का औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद डॉ. त्रिपाठी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं कि सांसद और विधायक बनना राजनीति नहीं, राजनीति का मतलब है कि आप जनता और कार्यकर्ता के बीच कितना समय रहते हैं। उनके समस्याओं का समाधान कितना कराते हैं। उनके सुख-दुःख में कितना सहभागी बनते हैं। जनता की सेवा कितनी करते हैं।”

ध्येय मानकर कार्य किया

प्रधानमंत्री मोदी की इसी बात को ध्येय मानकर कार्यकर्ताओं और जनता के बीच में हमेशा रहता हूं। हम सभी पार्टी को एक परिवार मानकर काम करते हैं। मैं बूथ स्तर पर भी जाकर कार्यकर्ताओं के साथ काम करता हूं। कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे यह सम्मान मिला, उन्ही की वजह से मैं आज इस स्थान पर हूं। यह सम्मान मेरा नहीं, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने तथा संचालन महामंत्री प्रमोद शाही ने किया।

इनकी उपस्थिति रही

सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठे लाल निगम, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, गंगा कुशवाहा, अरुण सिंह, संजय सिंह एडवोकेट, रविन्द्र किशोर कौशल, रमेश सिंह सैंथवार, महेश मणि, हेमन्त मिश्रा, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, शिवकुमार राजभर, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, भारती शर्मा, राजेश मिश्र, शमसुद्दीन अहमद, राजन सोनकर उपस्थित रहे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में रवि पाल, राजू गौंड, राजेश कुशवाहा, प्रवीण मल्ल, प्रभाकर राय, विजय गौंड, रामदास मिश्रा, संजय राव, जयप्रकाश मणि, संजय पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, जितेंन्द्र सिंह, अरविन्द चौहान, रामेश्वर पाण्डेय, नागेश पति, योगेश प्रजापति, जीवन पति त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, उमेश मल्ल, रमेश सिंह, कृष्णानाथ राय, अनिल पाण्डेय, रामाशीष प्रसाद, ममता शाह, पूनम शर्मा, सीमा जायसवाल, अजय दूबे वत्स, राहुल कुमार, अजित भारती, धीरज पाठक और गिरिजेश मणि आदि मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के कैंप में लोगों ने कराया मुफ्त इलाज, इस गांव में लगा शिविर

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : यूपी पुलिस के लाखों जवानों को मिलेगा बढ़ा भत्ता, सीएम योगी ने सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की

Harindra Kumar Rai

यूपी में मिशन रोजगार : 6 साल में 6 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, 2 महीने में सीएम ने दिए 13000 नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों की होगी जांच, सीडीओ ने समिति गठित की, देखें खंडवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ : 550 थानों की महिला बीट आरक्षियों को दी जाएगी पिंक स्कूटी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!